ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम के तेवर कड़े होने लगे हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में चटक धूप खिलने के कारण मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, दिन के पारे में औसतन 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे पहाड़ों पर समय से पहले गर्मी का अहसास होने लगा है।
शिमला और धर्मशाला समेत प्रदेश के 12 मुख्य शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। केवल रातें ही नहीं, बल्कि सुबह के समय भी अब ठंड का असर कम होने लगा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वर्तमान में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन 7 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना है।
7 से 10 मार्च के बीच राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी और निचले क्षेत्रों में 9 और 10 मार्च को हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है।
