8.9 C
New York
Monday, April 20, 2026

Buy now

पांवटा साहिब होला मोहल्ला: 7 मार्च को पंजाबी गायक बब्बू मान की स्टार नाईट के साथ मचेगा हुड़दंग..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब का ऐतिहासिक होला मोहल्ला उत्सव के तहत इस वर्ष सांस्कृतिक संध्याओं में खास आकर्षण देखने को मिलेगा। 7 मार्च को रात 8:00 बजे मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान अपने सुपरहिट गीतों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर परिषद व प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए स्थानीय लोगों ने धन्यवाद व्यक्त किया है। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगीत प्रेमी इस आयोजन में पहुंचेंगे। सनद रहे कि 6 मार्च की शाम को पहाड़ी नाईट के तौर पर कोई पहाड़ी कलाकार बुलाया जाना है, जिसको अंतिम प्रारूप देना अभी बाकी हैं। अभी तक कोई पहाड़ी कलाकार फाइनल नहीं हो सका हैं।

गौरतलब हो कि होला मोहल्ला के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम हर साल लोगों के लिए यादगार पल लेकर आते हैं और इस बार बब्बू मान की प्रस्तुति इसे और भी खास बनाने वाली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles