Sunday, March 1, 2026
HomeUncategorizedश्रीनगर से आई बुरी खबर, देश पर कुर्बान हुआ हिमाचल का लाल,...

श्रीनगर से आई बुरी खबर, देश पर कुर्बान हुआ हिमाचल का लाल, गांव में पसरा मातम

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंतर्गत आने वाले कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के क्यारियां गांव के निवासी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान मनीष कुमार की श्रीनगर में शहादत की खबर ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार श्रीनगर में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान ही वे शहीद हो गए।

मनीष कुमार पुत्र रामपाल लंबे समय से सीआरपीएफ में रहकर देश की सेवा कर रहे थे। जैसे ही उनकी शहादत की खबर क्यारियां गांव और आसपास के इलाकों में पहुंची तो लोग सन्न रह गए। हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार मनीष एक बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे, जिन पर पूरे गांव को गर्व था। उनके जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के कुटलैहड़ के क्यारियां निवासी सीआरपीएफ श्रीनगर में तैनात मनीष कुमार जी की शहादत की सूचना अत्यंत कष्टदायी है। मां भारती के प्रति शहीद मनीष का समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा बनी रहेगी। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

फिलहाल, घटना के विस्तृत आधिकारिक कारणों और शहीद की पार्थिव देह के गांव पहुंचने के सही समय को लेकर प्रशासन और सीआरपीएफ की ओर से आधिकारिक सूचना का इंतजार किया जा रहा है। पूरा गांव अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए गमगीन माहौल में प्रतीक्षा कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments