6.5 C
New York
Monday, April 20, 2026

Buy now

सावधान : पांवटा साहिब सहित गिरिपार के इन क्षेत्रों में सोमवार को विधुत आपूर्ति रहेंगी बंद..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब में दिनांक 02.03.2026 (सोमवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके चलते सभी आमजन अपने जरूरी कार्य समय से निपटा लें।

इसकी जानकारी देते हुए विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने बताया कि विद्युत प्रणाली विंग, एचपीएसईबीएल, नाहन द्वारा 132/33/11 केवी उप-केन्द्र, गोंदपुर में स्थापित 25/31.5 एमवीए ट्रांसफार्मर संख्या – 02 के सीटीआर (CTR) की ओवरहॉलिंग कार्य हेतु प्रातः 09:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक शटडाउन रखा जाएगा।

इस शटडाउन के कारण 33 केवी सतौन, 33 केवी गिरी, 33 केवी रामपुरघाट तथा 33 केवी सीसीआई फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने संबंधित समस्त उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि इस अवधि के दौरान होने वाली असुविधा के लिए सहयोग प्रदान करें। कार्य को शीघ्रता एवं सुरक्षित ढंग से पूर्ण कर समय पर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

नोट: शटडाउन मौसम की स्तिथि पर निर्भर करेगा ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles