Sunday, February 22, 2026
HomeUncategorizedसिरमौर के शिलाई में पिकअप गाड़ी नाले में गिरी, एक व्यक्ति की...

सिरमौर के शिलाई में पिकअप गाड़ी नाले में गिरी, एक व्यक्ति की मौत व चालक की हालत गंभीर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के पुलिस थाना शिलाई क्षेत्र में पिकअप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी गांव चचराडा पोस्ट ऑफिस शिरी क्यारी तहसील शिलाई जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पिकअप चालक 25 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी गांव चचराडा पोस्ट ऑफिस शिरी क्यारी तहसील शिलाई जिला सिरमौर घायल है।

पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार विपिन कुमार अपनी पिकअप नंबर एचपी 85 2604 को गांव मंगताड़ी में पिकअप मोड़ने की जगह न होने के कारण गांव मंगताडी घटनास्थल से करीब 50 मीटर पीछे नाले से मोड़कर बैक करके वापस गांव मंगताड़ी ले जा रहा था, तभी पिकअप अचानक सड़क से नीचे नाले में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

शिलाई पुलिस ने विपिन कुमार के खिलाफ धारा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने पिकअप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत तथा एक के घायल होने की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments