Monday, February 16, 2026
HomeUncategorizedShimla: HPU में नियुक्त प्रोफैसर के शैक्षणिक प्रमाणपत्र पाए फर्जी, मामला दर्ज...

Shimla: HPU में नियुक्त प्रोफैसर के शैक्षणिक प्रमाणपत्र पाए फर्जी, मामला दर्ज कर जांच हुई शुरू

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में नियुक्त एक सहायक प्रोफैसर के शैक्षणिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला तब सामने आया जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियुक्ति के दौरान जमा किए गए दस्तावेजों की नियमित जांच करवाई। पुलिस थाना बालूगंज में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ज्ञान सिंह सागर की शिकायत पर मुकद्दमा दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि लोक प्रशासन विभाग में कार्यरत एक सहायक प्रोफैसर विजय सिंह को 28 सितम्बर, 2024 को जारी नियुक्ति पत्र के आधार पर पद पर नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के समय संबंधित व्यक्ति ने अपने शैक्षणिक दस्तावेज विश्वविद्यालय को जमा करवाए थे, जिनमें स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित प्रमाणपत्र भी शामिल थे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने 18 फरवरी, 2025 को नियुक्ति प्रक्रिया के तहत जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित स्कूल शिक्षा बोर्ड से करवाया। सत्यापन के दौरान पता चला कि सहायक प्रोफैसर द्वारा प्रस्तुत स्कूल स्तर के प्रमाणपत्र फर्जी हैं और बोर्ड के रिकॉर्ड में ऐसे प्रमाणपत्रों का कोई उल्लेख नहीं है। इसके बाद विश्वविद्यालय ने पूरे मामले की जांच कर प्रारंभिक तथ्य जुटाए और शिकायत पुलिस को भेजी।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बीएनएस की धारा 318(4), 336(2), 336(3) और 340(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दस्तावेजों की सत्यता, नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि फर्जी प्रमाणपत्र किस स्तर पर तैयार किए गए और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति या एजैंसी की भी भूमिका रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments