Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedबड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; 2 महिलाओं सहित 4 की...

बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; 2 महिलाओं सहित 4 की दर्दनाक माैत…मची चीख-पुकार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के भावानगर उपमंडल में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया है। यहां टापरी से जानी की ओर जा रही एक कार (HP 26B 8999) अनियंत्रित होकर जानी संपर्क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

गहरी खाई गिरी गाड़ी

जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे हुआ। कार में कुल पांच लोग सवार थे। जैसे ही वाहन जानी संपर्क मार्ग पर पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में जान गंवाने वाले चार लोग निचार तहसील के विभिन्न गांवों के निवासी थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी (PHC) टापरी भेज दिया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार निवासी जानी (निचार), कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार, सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल निवासी ग्रांगे (निचार) और इंद्र लाल (30) पुत्र हरि लाल निवासी जानी के रूप में हुई है। जबकि घायल विद्या कृष्ण (32) का छोल्टू अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस जांच जारी

कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर, राजकुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments