Wednesday, February 4, 2026
HomeUncategorizedऑनलाइन गेमिंग के दौरान इंडोनेशिया की लड़की बनी दोस्त, फिर अचानक टूटा...

ऑनलाइन गेमिंग के दौरान इंडोनेशिया की लड़की बनी दोस्त, फिर अचानक टूटा संपर्क…किशोर ने दे दी जान

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक कौशिक राय, जो जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) का निवासी था, भुंतर के वर्कशॉप कॉलोनी में अपनी बहन के साथ किराए के कमरे में रहकर 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय उसकी बहन कमरे में मौजूद नहीं थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कौशिक राय पिछले कुछ दिनों से अपनी इंडोनेशियाई दोस्त ‘युकी’ से संपर्क नहीं होने के कारण मानसिक तनाव में था। एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि कौशिक ऑनलाइन गेम खेलता था और उसी दौरान उसकी दोस्ती युकी से हुई थी। दोनों इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में रहते थे। कुछ दिनों से ‘युकी’ से संपर्क नहीं होने के कारण वह मानसिक तनाव में था और उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

इलाके में मचा हड़कंप

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने मौके से सभी आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई जा रही है। बताया जाता है कि घटना के समय किशोर के माता-पिता निजी कार्य से पश्चिम बंगाल गए हुए थे। वहीं, इस घटना के इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments