8.8 C
New York
Monday, April 13, 2026

Buy now

न क्लिक, न कोई OTP…अनजान कॉल रिसीव होते ही खाते से उड़े 10 लाख, मैसेज देख बुजुर्ग के पैरों तले खिसक गई जमीन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल में साइबर अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी शिमला में 69 वर्षीय बुजुर्ग साइबर धोखाधड़ी का शिकार बन गए। उनके बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए गए, जबकि उन्होंने किसी को अपना OTP या पासवर्ड साझा नहीं किया था।

मैसेज देख बुजुर्ग के पैरों तले खिसक गई जमीन

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई, जब संजौली निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग चुन्नी लाल शर्मा अस्पताल में भर्ती थे। पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और बताया कि उन्होंने किसी को अपना OTP, पिन या पासवर्ड नहीं दिया और किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक भी नहीं किया, फिर भी उनकी राशि गायब हो गई। बुजुर्ग ने बताया कि तीन जनवरी को अस्पताल में भर्ती होने के दौरान उनके खाते से दो बार पैसे निकाले गए-पहली बार 5 लाख और दूसरी बार 4.99 लाख। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने किसी भी ऑनलाइन लेन-देन का प्रयास नहीं किया और किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं की। हालांकि उसी दौरान उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आई थी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस थाना छोटा शिमला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि यह साइबर धोखाधड़ी का मामला हो सकता है और बैंक लेन-देन, कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पैसे कैसे निकाले गए और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। राज्य में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और बुजुर्ग नागरिक इसका खासा शिकार बन रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles