ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत नैशनल हाईवे-7 कालाअम्ब-पांवटा साहिब मार्ग पर गुरुवार तड़के एक सड़क हादसा पेश आया। यह हादसा नाहन से करीब 4 किलोमीटर दूर माता बाला सुंदरी गौसदन के समीप सुबह लगभग 4 बजे हुआ, जहां हरियाणा नंबर का एक ट्राला अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में चालक और परिचालक की जान बाल-बाल बच गई और कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार यह ट्राला किसी फैक्ट्री के सामान से लदा हुआ था और…
Read MoreYear: 2026
Paonta Sahib: 30 दिन की छुट्टी पर घर आए सैनिक का आकस्मिक निधन, सैन्य सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार..
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) भारतीय सेना की 156 फील्ड रेजिमेंट, देहरादून में सेवारत, गनर मुकेश कुमार सुपुत्र उजागर सिंह, निवासी गांव टोका नगला, तहसील पौंटा साहिब, जिला सिरमौर का आकस्मिक निधन हो गया है। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर हैं। गनर मुकेश कुमार 30 दिन के अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। दिनांक 21/05/2026 को खेत में कार्य करते समय ट्रैक्टर से गिर जाने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पौंटा साहिब ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत…
Read MorePaonta Sahib: भाई के जन्मदिन पर 10 साल की मासूम बहन का यमुना घाट पर मिला श+व, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब में बुधवार देर शाम एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। यहां यमुना घाट से एक 10 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया है। महज एक महीने के भीतर यमुना नदी से किसी लापता का शव मिलने का यह दूसरा मामला है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। वहीं बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में अकेली थी बच्ची, अलमारियों का सामान…
Read Moreस्कूल से घर लौट रही छात्रा से बीच सड़क छेड़छाड़, फिर लड़की ने मनचले को सिखाया ऐसा सबक, Video Viral होने के बाद केस दर्ज
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में एक छात्रा की बहादुरी का वीडियो सामने आया है। यहां स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ रास्ते में एक युवक ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश की। हालांकि, छात्रा डरी नहीं और उसने न केवल आरोपी का डटकर मुकाबला किया, बल्कि खुद ही घटना का वीडियो बनाकर उसे बेनकाब भी कर दिया। वहीं, घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक के…
Read MoreHimachal: HRTC से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक मची खलबली, NDPS मामलों में फंसे 7 कर्मचारी सस्पैंड
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस जिला देहरा ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मादक पदार्थों के काले कारोबार में संलिप्त आम तस्करों के साथ-साथ अब सरकारी तंत्र में बैठे कर्मचारियों पर भी कड़ा शिकंजा कस दिया है। एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त पाए जाने पर अब तक 7 कर्मचारियों पर गाज गिरी है, जिन्हें उनके विभागों द्वारा निलंबित कर दिया गया है। इस कड़ी कार्रवाई का ताजा…
Read Moreसावधान! हिमाचल के इन 4 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, इन क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के साथ बिजली गिरने की संभावना
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में गर्मी से हाल बेहाल है. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी रिकॉर्ड भीषण गर्मी दर्ज की जा रही है. गर्मी का आलम यह है कि मौसम विभाग ने गुरुवार, 21 मई के लिए हिमाचल के चार जिलों में कुछ स्थानों पर हीटवेव के लिए येलो वॉर्निंग जारी किया है. लोगों को अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी रही है. हीटवेव का असर पर्यटन पर भी दिखने लगा है. लू…
Read Moreशिक्षा में हिमाचल ने मारी बड़ी छलांग, देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचा प्रदेश
शिक्षा में हिमाचल ने मारी बड़ी छलांग, देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचा प्रदेश कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान बोले — सुक्खू सरकार की शिक्षा नीति से युवाओं का भविष्य हो रहा मजबूत हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा सूचकांक (PGI 2.0) 2024-25 में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष 13वें स्थान पर रहने वाला हिमाचल इस बार 7 पायदान ऊपर चढ़कर देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है। इस उपलब्धि पर कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने खुशी…
Read Moreभीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों के समय में होगा परिवर्तन : द्विज गोयल
भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के सभी स्कूलों के समय में होगा परिवर्तन : द्विज गोयल ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) उपमंडल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब, द्विज गोयल (आईएएस) ने उपमंडल में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी एवं हीट वेव को देखते हुए विद्यार्थियों को डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन एवं हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाने के उद्देश्य से सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार उपमंडल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी एवं निजी स्कूलों का समय…
Read Moreशिमला में प्रधान पद की महिला उम्मीदवार से मारपीट का दावा निकला झूठा, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पंचायत चुनाव के दौरान सुर्खियों में आए शिमला जिले की नालदेहरा पंचायत की प्रधान पद की महिला उम्मीदवार से कथित मारपीट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जिस घटना को पहले चुनावी हिंसा और महिला उम्मीदवार पर हमले के रूप में देखा जा रहा था, वह पुलिस जांच में पूरी तरह झूठी और तथ्यहीन साबित हुई है. जांच में न तो मारपीट के कोई सबूत मिले और न ही घटनास्थल पर संघर्ष के निशान पाए गए. इसके बाद पुलिस ने मामले को कल्पना पर आधारित…
Read Moreहिमाचल में शर्मनाक घटना: नाबालिग छात्रा से 2 सहपाठियों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी धमकी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां ढालपुर स्थित एक कम्प्यूटर सैंटर में पढ़ाई कर रही एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही दो सहपाठियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बनाया और पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए धमकाया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी…
Read More