ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। इस बीच हमीरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर री पंचायत के कंगरी गांव वार्ड नंबर-1 के करीब 300 मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मी और चुनाव अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन एक भी ग्रामीण वोट डालने नहीं पहुंचा। जानकारी के मुताबकि, प्रशासन ने वार्ड नंबर-1 में मतदान के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा के लिए पुलिस…
Read MoreYear: 2026
मंडी से मनाली की ओर जा रही ट्रैवलर गाड़ी दर्दनाक हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी; 5 लोग घायल
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी सवार करीब पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनारसा क्षेत्र के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह लगभग 7:30 बजे उस समय हुआ जब गाड़ी मंडी से मनाली की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रैवलर पनारसा…
Read Moreप्रथम चरण के चुनावों का परिणाम घोषित
प्रथम चरण के चुनावों का परिणाम घोषित नाहन 27 मई। जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के 26 मई को प्रथम चरण में हुए मतदान व मतों की गणना के उपरांत चुनावों का परिणाम घोषित कर दिया गया। विकास खंड नाहन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया विकास खंड नाहन की 10 ग्राम पंचायतें जिसमें ग्राम पंचायत नेहली धीड़ा में प्रधान पद के लिए सुनीता देवी तथा उप-प्रधान विरेंद्र सिंह, रामाधौण में प्रधान सीमा देवी तथा उप-प्रधान यशपाल, धगेड़ा में प्रधान नरेंद्र कुमार…
Read Moreहिमाचल में पंचायत चुनाव के दौरान तीन जिलों की 3 पंचायतों में मतगणना रोकी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान 3 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया में गंभीर चूक सामने आने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना रोक दी है। यह मामले जिला चम्बा, सिरमौर और शिमला से संबंधित हैं। आयोग ने तीनों मामलों को गंभीर मानते हुए संबंधित पंचायतों में मतगणना को रोक दिया तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार जिला चम्बा के तिस्सा विकास खंड की सनवाल पंचायत के वार्ड नंबर-2 में दिव्यांग मतदाता के साथ मतदान केंद्र पहुंचे…
Read MoreHimachal: एक ऐसी शख्सियत हार शब्द मानो शब्दकोश में ही नहीं, 8वीं बार जीता प्रधान का चुनाव
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) प्रदेश भर में हुए पंचायती राज चुनावों के नतीजों ने जहां कई सियासी दिग्गजों की पारी पर पूर्ण विराम लगा दिया है, वहीं एक ऐसी शख्सियत भी है जिसके लिए हार शब्द मानो शब्दकोश में ही नहीं है। विकास खंड तीसा की ग्राम पंचायत भंजराडू, जहां की जनता ने एक बार फिर कृष्णा महाजन पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार आठवीं बार प्रधान चुनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लोकतंत्र के महापर्व में अक्सर देखा जाता है कि जनता 2 से 3 बार के बाद…
Read Moreपंचायत चुनाव में मतपेटियों की अदला-बदली करना पड़ा महंगा, पूरी पोलिंग पार्टी सस्पैंड
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) बिलासपुर शहर से सटी ग्राम पंचायत बामटा में पंचायत चुनाव के दौरान मतपेटियों की अदला-बदली का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने पूरी पोलिंग पार्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला खैरियां लुहणू मतदान केंद्र पर मतदान संपन्न होने के बाद ग्राम पंचायत बामटा के वार्ड नंबर-6 से संबंधित प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य की बैलेट बॉक्स नियमानुसार सहायक रिटर्निंग अधिकारी बामटा के पास जमा होनी थीं, लेकिन पोलिंग टीम ने इन मतपेटियों को सीधे पंचायत समिति…
Read Moreहिमाचल प्रदेश के कई इलाके लू की चपेट में, 8 जिलों के लिए आज भी अलर्ट; जानें मौसम अपडेट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी आठ जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, प्रदेश में 28 मई से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। हिमाचल में बढ़ती गर्मी के बीच कई क्षेत्र लू की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, मंडी, सिरमौर में पारा 35 डिग्री पार हो गया है। इन जिलों में मंगलवार को गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानियों का बढ़ा दिया है।…
Read Moreहिमाचल में बिना बारिश के भयंकर लैंडस्लाइड, पुल टूटा…चट्टानों की चपेट में आकर नदी में गिरी THAR
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में बिना बारिश के ही पहाड़ दरकने का खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है। लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर इलाके में कुदरत का ऐसा कहर बरपा है कि जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रहे लैंडस्लाइड के कारण तांदी-संसारी मार्ग पर स्थित जाहलमा पुल टूट गया है, जिससे कई इलाकों का संपर्क कट गया है। वहीं, एक अन्य घटना में चट्टानों की चपेट में आकर एक कार सीधे नदी में जा गिरी। 3 दिन से गिर रही थीं चट्टानें उदयपुर के…
Read Moreप्रधान-उपप्रधान की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा, मंगलवार को वोटिंग के साथ खुलेगा इन उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में पंचायत चुनावों का उत्साह अब चरम पर पहुंच गया है. पहाड़ों से लेकर दूरदराज ग्रामीण इलाकों तक लोकतंत्र का पर्व पूरी गर्मजोशी के साथ मनाने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं. पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले आज प्रदेशभर के पोलिंग बूथों को सजाने-संवारने का काम तेज़ी से जारी है. प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक सभी इंतज़ाम पूरे कर लिए हैं. पहले चरण के लिए मंगलवार को मतदान प्रदेश की…
Read Moreहिमाचल के इन 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी, आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) देश के मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव से हाल बेहाल है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, प्रदेश में कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई है. बावजूद इसके प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस, जो जम्मू और उसके आसपास 3.1 KM की औसत से समुद्र तल से ऊपर चक्रवाती परिसंचररण के रूप में है, अभी भी बना हुआ है.…
Read More