ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) कहते हैं प्रतिभा और हौसले किसी उम्र के मोहताज नहीं होते। इस बात को सच कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के मात्र 9 साल के नन्हे खिलाड़ी अरमान शर्मा ने। ग्राम पंचायत सुनहाणी के गांव मनहन के रहने वाले अरमान ने धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक खास बात यह रही कि 9 वर्षीय अरमान शर्मा पूरे इवैंट…
Read MoreYear: 2026
दर्दनाक हादसा: सतलुज नदी में अनियंत्रित होकर गिरी कार, चालक लापता, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है. पुलिस चौकी सैंज में एक कार अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिर गई. हादसे के बाद से वाहन चालक लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. मैकेनिक ने आंखों के सामने देखा मंजर निरमंड ने पुलिस के अनुसार, दुर्घटना…
Read Moreहिमाचल के इन पांच जिलों में 18-19 जून को ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी, 50KM/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में रविवार शाम से बीते 24 घंटों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, शिमला मौसम केंद्र ने गुरूवार और शुक्रवार (18 और 19 जून) को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ‘अलर्ट’ जारी किया है। कई जगहों पर हुई हल्की से मध्यम बारिश वहीं, बीते 24 घंटों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट से हिमाचल सरकार को बड़ी राहत, हाई कोर्ट के निर्णय पर लगी रोक; निकाय चुनाव में MLA डाल सकेंगे वोट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश सरकार को नगर निकायों के नेतृत्व चुनाव से जुड़े अहम मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के उस अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें विधायकों को नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में मतदान करने से रोका गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब विधायक इन चुनावों में मतदान कर सकेंगे। महाधिवक्ता अनूप रत्न ने बताया कि यह केवल सरकार…
Read Moreआपदा प्रबंधन तैयारियों को परखने के लिए पांवटा साहिब में आयोजित हुई मेगा मॉक ड्रिल
आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखने के लिए पांवटा साहिब में आयोजित हुई मेगा मॉक ड्रिल उपमंडल स्तरीय अधिकारियों ने टीम सहित मेगा मॉक ड्रिल में लिया भाग पांवटा साहिब, 15 जून। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल के नेतृत्व में सिरमौरी ताल में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान उपमंडल स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी टीमों तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित उपकरणों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय रूप से शामिल हुए। द्विज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेगा मॉक ड्रिल के तहत…
Read Moreहिमाचल में एक और मर्डर, अब चंबा में 26 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए महज 24 घंटों के भीतर दूसरा मर्डर हुआ है। राजधानी शिमला के संजौली में हुई वारदात के बाद अब चंबा जिले की चुराह वैली (घाटी) में एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव एक पुल के नीचे नाले से बरामद हुआ है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक चक्का जाम किया। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद शनिवार देर…
Read MoreHimachal : पनीर में ज्यादा नमक होने पर शुरू हुआ विवाद…कैफे में चली गोलियां, मौके पर मची भगदड़
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भवारना के तहत मनसिंबल पंचायत में स्थित एक रेस्तरां (कैफे) में शनिवार देर रात मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दरअसल, रेस्तरां में परोसे गए खाने में तेज नमक को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई।गोलियां चलने से रेस्तरां में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पनीर में अधिक नमक तेज…
Read Moreपांवटा साहिब में बीती रात बड़ा हंगामा, ‘नो एंट्री’ के उल्लंघन पर भड़के लोगों ने किया चक्का जाम!
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) औद्योगिक नगरी पांवटा साहिब में शनिवार देर शाम उस समय भारी तनाव फैल गया, जब नियमों को ताक पर रखकर तय समय से पहले शहर में दाखिल हुए एक बेकाबू टिप्पर ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। ‘नो एंट्री’ के समय का उल्लंघन करने पर जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष संयम गुप्ता ने वाहन को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने कथित रूप से उन पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस जानलेवा कोशिश के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा…
Read Moreसिरमौर में गुंडागर्दी: चालान काटने पर हेड कांस्टेबल से मारपीट और लूट, दंपत्ति गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिला के पावंटा साहिब में थाना पुरुवाला के तहत रामपुरघाट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक मुख्य आरक्षी (Head Constable) के साथ मारपीट करने और सोने की बाली छीनने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट और लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 13 जून की शाम को पुलिस बूथ रामपुरघाट के मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ कुंजा मतरालियों और पहाड़ी…
Read Moreचंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में फायरिंग: डेढ़ सेकंड में मारी 13 गोलियां, रोहड़ू के कैशियर की कर दी गई हत्या
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित एक मेडिकल स्टोर में शनिवार दोपहर दो नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानकी दास की हत्या कर दी। जानकी दास हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू क्षेत्र से संबंध रखते थे और उनकी पत्नी ईना देवी हाल ही में दलगांव पंचायत की प्रधान चुनी गई हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-11 डी स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल-1 में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे दो नकाबपोश हमलावरों ने कैशियर जानकी दास की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने ऑटोमैटिक हथियार से जानकी…
Read More