ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल से एक बेहद हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। चलती बाइक पर पीछे सवार 55 वर्षीय खजान सिंह (निवासी जामु कोटी, रेणुका जी) की संदिग्धावस्था में गोली लगने से जान चली गई, जबकि बाइक चला रहा उनका चचेरा भाई रविंद्र बाल-बाल बच गया। वारदात में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि घटना घटने के लगभग आठ घंटे बीत जाने तक किसी को भी गोली चलने अथवा खजान सिंह को गोली लगने की भनक तक नहीं…
Read MoreYear: 2026
आंज भोज में क्रिकेट का रोमांच! अंबोया और टारू में क्रिकेट प्रतियोगिताओं का भव्य समापन, पवन चौधरी ने युवाओं में भरा जोश
आंज भोज में क्रिकेट का रोमांच! अंबोया और टारू में क्रिकेट प्रतियोगिताओं का भव्य समापन, पवन चौधरी ने युवाओं में भरा जोश ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव पवन चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, बोले—हारने वाली टीम कभी हिम्मत न हारे, मेहनत और लगन से ही मिलती है मंजिल; खेल युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम। आंज भोज क्षेत्र की अंबोया और टारू पंचायत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताओं के समापन समारोह उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुए।…
Read Moreहिमाचल का बेटा ऑस्ट्रेलिया में बना मेयर, कभी करता था पार्ट टाइम जॉब- परिवार गदगद
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले अभिषेक अवस्थी ने विदेश में अपनी कामयाबी से प्रदेश को गौरवान्वित किया है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के ग्रेटर बेंडिगो शहर में 43 वर्षीय अभिषेक को मेयर चुना गया है। अभिषेक ने बढ़ाया हिमाचल का मान आपको बता दें कि इससे पहले अभिषेक इसी शहर में डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब मेयर पद की शपथ लेने के साथ ही अभिषेक ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतीय मूल के व्यक्ति बन गए हैं- जिन्हें इस पद पर…
Read Moreहिमाचल के गांव की बेटी का विदेश में जलवा, ब्रॉन्ज मेडल जीत बढ़ाया देश का मान
हिमाचल के गांव की बेटी का विदेश में जलवा, ब्रॉन्ज मेडल जीत बढ़ाया देश का मान ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जब इरादे फौलादी हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण अटूट हो, तो सीमित संसाधन भी किसी प्रतिभा को विश्व पटल पर चमकने से नहीं रोक सकते। इस बात को हिमाचल प्रदेश की होनहार बेटी निहारिका राणा ने कजाकिस्तान की धरती पर सिद्ध कर दिखाया है। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित कुराश विश्व चैंपियनशिप में निहारिका ने दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए कांस्य पदक अपने…
Read MoreHimachal: बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सकी मां, एक ही आंगन से साथ उठीं दो अर्थियां; गांव में शोक की लहर
Himachal: बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सकी मां, एक ही आंगन से साथ उठीं दो अर्थियां; गांव में शोक की लहर ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के अंतर्गत आने वाले बड़सर क्षेत्र के समोह गांव में दीपावली का उल्लास उस समय गहरे मातम में तब्दील हो गया, जब एक ही परिवार में महज कुछ घंटों के अंतराल पर मां और बेटे का निधन हो गया। रोशनी के पर्व से ठीक एक दिन पूर्व परिवार पर टूटे इस दुखों के पहाड़ ने पूरे इलाके…
Read Moreहिमाचल में दिवाली की रात डबल मर्डर, पटाखे चलाने पर विवाद के बाद थार से कुचलकर पति पत्नी की हत्या, आरोपी PGI रेफर
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क(ONN) हिमाचल प्रदेश में दिवाली की रात को डबल मर्डर हुआ है. घटना के बाद देर रात को ऊना जोनल अस्पताल में हंगामा भी देखने को मिला. पटाखे जलाने को लेकर सारा विवाद हुआ था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, ऊना से 10 किमी दूर गांव बदोली की यह घटना है. रात को एक परिवार पटाखे चला रहा था. इस दौरान पड़ोसी ने इसका विरोध किया है तो दोनों में विवाद हो गया और फिर कहासुनी हो गई. इस पर पड़ोसी ने…
Read MoreHimachal: शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें किन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) धर्मशाला में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश की सियासी और प्रशासनिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगामी 13 नवम्बर को राज्य मंत्रिमंडल की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। प्रदेश सचिवालय शिमला में दोपहर बाद 2:30 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में राज्य के प्रशासनिक कामकाज, निवेश और जनहित से जुड़े कई बड़े नीतिगत निर्णयों पर मुहर लगने की प्रबल संभावना है। यह मंत्रिमंडल बैठक इसलिए भी बेहद अहम मानी जा रही है,…
Read Moreगिरिपार का गौरव: बिना कोचिंग के शौर्य तोमर ने क्रैक की NDA परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) दृढ़ संकल्प और सेल्फ स्टडी के बल पर सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कमरऊ गांव के निवासी शौर्य तोमर ने देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) परीक्षा में 380वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शौर्य की इस शानदार उपलब्धि से उनके गांव और पूरे सिरमौर जिले में खुशी का माहौल है। शौर्य की इस सफलता की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने इसके लिए किसी भी…
Read MoreSirmour: राजगढ़ के ढांगी में ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत, एक घायल
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहां ढांगी गांव के पास एक बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 400-500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12:20 बजे अचानक एक जोरदार आवाज सुनाई दी। कुछ समय पश्चात स्थानीय ग्रामीणों को सूचना…
Read Moreपांवटा साहिब में दिनदहाड़े गुंडागर्दी: युवती का हथियारबंद बदमाशों ने किया अपहरण
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिले के औद्योगिक कस्बे पांवटा साहिब से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ दिनदहाड़े हथियारबंद युवकों के एक गिरोह ने खूनी खेल खेलते हुए एक युवती का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने न केवल पीड़ितों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की, बल्कि बीच-बचाव करने आए दो युवकों पर जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला…
Read More