ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला के पुराने बस अड्डे से विभिन्न क्षेत्रों के लिए 18 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न रूटों के लिए 18 बसों को रवाना किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।…
Read MoreYear: 2026
शादी का झांसा देकर 15 वर्षों तक करता रहा शारीरिक शोषण, महिला शिकायत लेकर पहुंची थाने
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तहत आते पुलिस थाना सरकाघाट में एक महिला से यौन शोषण का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना सरकाघाट को दी गई लिखित शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उपमंडल सरकाघाट के मसेरन क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे शादी करने का प्रलोभन दिया था। महिला के अनुसार आरोपी ने पिछले 15 वर्षों से उसे इसी झूठे वायदे…
Read Moreशहीद लोबगा रंगज़ेन की आकांक्षा के सम्मान में साइकिल रैली और चीन के तथाकथित “जातीय एकता कानून” का विरोध
शहीद लोबगा रंगज़ेन की आकांक्षा के सम्मान में साइकिल रैली और चीन के तथाकथित “जातीय एकता कानून” का विरोध क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस (RTYC), पांवटा साहिब द्वारा 13 से 20 अगस्त 2026 तक एक शांतिपूर्ण साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली पांवटा साहिब से शुरू होकर धर्मशाला में समाप्त होगी। रैली का उद्देश्य शहीद लोबगा रंगज़ेन की आकांक्षा और बलिदान को सम्मान देना तथा चीन के तथाकथित “जातीय एकता कानून” का कड़ा विरोध करना है। शहीद लोबगा रंगज़ेन ने 2 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय…
Read MoreHimachal: मासूम से करने चला था गलत काम! मां ने रंगे हाथों पकड़ा आईसक्रीम वाला, अब कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (किन्नौर स्थित रामपुर) ने एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी को पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कारावास और 5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले की विस्तृत जानकारी जिला उपन्यायवादी कमल चंदेल ने दी है। आईसक्रीम का लालच देकर करने चला था घिनौनी हरकत अभियोजन पक्ष के अनुसार यह घटना 3…
Read Moreसिरमौर में बड़ा हादसा : साफ मौसम के बीच ढह गया रिहायशी मकान, गर्भवती महिला सहित दो की मौत व डेढ़ वर्षीय दो मासूम घायल..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को तीन मंजिला रिहायशी मकान अचानक ढह गया। मलबे में दो महिलाएं और दो डेढ़ वर्षीय बच्चियां दब गई। स्थानीय लोगों ने चारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मां-बेटी की मौत हो गई। घायल दोनों बच्चियों का नागरिक अस्पताल राजगढ़ में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसा साफ मौसम के बीच भीम सिंह के मकान में हुआ है। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान वेद प्रकाश और…
Read MoreHimachal: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगाया ”अनाथ एवं विधवा सेस”, जानें अब 1 लीटर के लिए चुकाने होंगे कितने रुपए
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर का अनाथ एवं विधवा सेस लगाने का निर्णय लिया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह नया सेस 11 अगस्त की मध्यरात्रि से प्रदेश भर में लागू हो गया है। सरकार के अनुसार इस सेस से एकत्रित होने वाली धनराशि का उपयोग प्रदेश में अनाथ बच्चों और विधवा महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लिए किया जाएगा। फर्स्ट सेल पर लगेगा टैक्स, वैट अधिनियम के…
Read Moreसिरमौर में दर्दनाक हादसा: शव लेकर जा रही बोलेरो कैंपर जीप गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल, इलाके में शोक की लहर
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के संगड़ाह क्षेत्र में गतलोग के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक समेत 9 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बोलेरो कैंपर में एक मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए गांव अरलू ले जाया जा रहा था। गतलोग के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो जीप पलटियां खाते हुए खाई में जा गिरी। पुलिस के…
Read Moreअमेरिका में कैंसर रिसर्च के लिए डॉक्टर सना का चयन…
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) डाक्टर सना खान ने अपनी प्रतिभा के बल पर पूरे हिमाचल का नाम रोशन किया है। अमेरिका के अटलांटा स्थित एमोरी विश्वविद्यालय में कैंसर रिसर्च में मास्टर्स के लिए उनका चयन हुआ है। पांवटा साहिब की होनहार बेटी डा. सना खान ने. अपनी प्रतिभा और मेहनत से हिमाचल का नाम रोशन किया है। वह पांवटा साहिब के एक प्रतिष्ठित परिवार शाहबाज खान परिवार की बेटी हैं । डा. सना का अमेरिका के अटलांटा स्थित एमोरी विश्वविद्यालय में कैंसर रिसर्च में मास्टर्स के लिए चयन हुआ है।…
Read Moreकालाअंब में बरसाती नाले में चप्पल निकालने गया था मासूम, डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहां एक बरसाती नाले में चप्पल निकालने के प्रयास में 12 वर्षीय मासूम अमरजीत गहरे पानी में डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम ने संयुक्त रूप से व्यापक खोज अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और NDRF की टीम ने बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के…
Read Moreहिमाचल में इंसानियत शर्मसार! पिता ने 6 साल के मासूम को उफनती नदी में फैंका, पुलिस तलाश में जुटी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली और अमानवीय वारदात सामने आई है। मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बच्चे को पुल से नीचे उफनती रावी नदी में फैंक दिया। इस खौफनाक घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। जिले में अपनी तरह के इस पहले और खौफनाक मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, प्रशासन में हड़कंप मच गया। त्वरित…
Read More