ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के तहत आने वाले बरठीं क्षेत्र की बलोह पंचायत में एक व्यक्ति की निर्मम पिटाई के बाद मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान धमेंद्र सिंह (42) निवासी संगास्वी-2 तहसील झंडूता के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मलांगण निवासी अनूप सिंह (44) उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे युवती से छेड़छाड़ को लेकर उपजे विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस…
Read MoreYear: 2026
हिमाचल में मानसून ने मचाई तबाही, अबतक 244 लोगों की मौत; 1,176 करोड़ रुपए का नुकसान
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 58 दिनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 244 हो गई है। बुधवार को शिमला जिले के रोहड़ू सब-डिविजन में पब्बर नदी में डूबने से 16 साल के दो युवकों की मौत हो गई। इस ताजा घटना के साथ ही मॉनसून सीजन के दौरान राज्य भर में डूबने से मरने वालों की कुल संख्या 11 हो गई है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) के अनुसार, 30 जून से 26 अगस्त के बीच मरने वालों की कुल संख्या…
Read Moreओवरलोडिंग व बिना नम्बर प्लेट ट्रालों को मटेरियल देने के लिए स्टोन क्रशर भी हों जिम्मेदार..
16 साल बाद भी नहीं स्थापित हुए जिले के एंट्री पॉइंट पर वे-ब्रिज, हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा.. पांवटा साहिब में बेलगाम ट्रालों पर लगाम लगाने के लिए विकास मंच हुआ मुखर, ट्रालों के लिए परिधीय मार्ग की उठी मांग.. जिलाधीश सिरमौर से ट्रालों की गतिसीमा 30 कि.मी. प्रति घंटा तय करने का आग्रह.. ओवरलोडिंग व बिना नम्बर प्लेट ट्रालों को मटेरियल देने के लिए स्टोन क्रशर भी हों जिम्मेदार.. एक्शन न होने पर कोर्ट की अवमानना का केस दायर करने की दी चेतावनी.. ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क…
Read More82 सड़कें बंद और 1,176 करोड़ का नुक्सान, इस दिन भारी बारिश की चेतावनी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में मानसूनी बारिश से प्रदेशभर में 82 सड़कें, 5 बिजली ट्रांसफार्मर और 13 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। इस मानसून सीजन के दौरान राज्य को अब तक 1,176.22 करोड़ का भारी आर्थिक नुक्सान हो चुका है, जबकि आपदाओं व हादसों में 244 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार दिन के समय नाहन में सर्वाधिक 20.6, धर्मशाला में 13.1, शिमला व पालमपुर में 5-5 और ऊना में 2.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 1 से 26 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 13 फीसदी…
Read Moreपांवटा साहिब में भाजपा युवा मोर्चा ने बद्रीपुर–पुरुवाला मार्ग पर ट्रालों को रोका, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर उठाए सवाल..
पांवटा साहिब में भाजपा युवा मोर्चा ने बद्रीपुर–पुरुवाला मार्ग पर ट्रालों को रोका, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर उठाए सवाल.. ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब। बद्रीपुर–पुरुवाला मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही से स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार उठाई जा रही मांगों के बावजूद जब प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय लोगों को मजबूरन स्वयं आगे आना पड़ा। आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बद्रीपुर गुरुद्वारे के समीप ट्रालों को रोककर उनके कागजात की जांच की तथा चालकों को इस…
Read Moreकालाअंब-पांवटा साहिब NH पर हादसा, स्किड हुए कैंटर से भिड़ा ट्राला, 1 घंटा थमे रहे वाहनों के पहिए
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) कालाअंब-पांवटा साहिब नैशनल हाईवे पर रेत और बजरी से लदे ओवरलोडिड भारी वाहन आम लोगों के लिए लगातार सिरदर्द बनते जा रहे हैं। बुधवार को काली मंदिर के पास एक रेत से भरे ट्राले और कैंटर की भिड़ंत ने एक बार फिर हाईवे की खस्ताहाल यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दुर्घटना के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जानकारी के अनुसार नाहन की तरफ आ रहा…
Read MoreHimachal: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भयानक हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में मंडी के युवक-युवती की मौ#त
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क(ONN) चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। यहां डोहलूनाला के समीप एक निजी बस और स्कूटी की टक्कर में मंडी जिले के रहने वाले एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार की रात करीब 9:45 बजे की है। दोनों युवा स्कूटी पर सवार होकर मनाली की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक निजी बस से उनकी टक्कर हो गई।…
Read Moreहिमाचल की पब्बर नदी में डूबे 2 स्कूली छात्र! प्रशासन ने NDRF के साथ छेड़ा सर्च अभियान
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के उपमंडल रोहड़ू स्थित पब्बर नदी में 2 स्कूली छात्रों के डूबने की आशंका के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दोनों छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय रोहड़ू में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। लापता छात्रों की पहचान करासा निवासी 16 वर्षीय शिवेन और बनोटी (देवीधार) निवासी 16 वर्षीय सक्षम के रूप में हुई है। प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों के बाद अब एनडीआरएफ को लापता छात्रों की तलाश में उतार दिया है। जानकारी के अनुसार दोनों छात्र आपस में…
Read Moreपाँवटा साहिब में टिप्पर-ट्रालो का आतंक,सड़के बनी डेथ ट्रैप
*पाँवटा साहिब में टिप्पर-ट्रालो का आतंक,सड़के बनी डेथ ट्रैप* *पाँवटा साहिब व गिरिपार से कालाआम्ब-देहरादून-यमुनानगर तक चलने वाले बड़े-बड़े टिप्पर-ट्रालों की मनमानी आम जनता के जीवन पर संकट पैदा कर रही हैं। *ये ट्राले दिन-रात सड़क के किनारे खड़े रहते हैं। कई ट्राले 50-50 फुट से भी ज़्यादा लंबे और ओवरलोड होते हैं। जो कि शहर के बीचो बीच गति सीमा का उल्लंघन कर रफ़्तार से दौड़ते है।जिससे स्थानीय लोगों का रोड पर निकलना मुश्किल हो गया है। *इनकी रफ़्तार से पाँवटा साहिब के कई निवासी अपनी जान गवाँ चुके…
Read Moreकमरऊ का युवक बाइक में छिपाकर ला रहा था 7.54 ग्राम चिट्टा, SIU टीम के हत्थे चढ़ा!
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजबन के पास गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.54 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बीते कल को SIU की पुलिस टीम इलाके में नशे के अवैध कारोबार पर नजर रखने के लिए गश्त पर थी। राजबन के समीप मौजूद…
Read More