ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब में 5 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले पारंपरिक और ऐतिहासिक होली मेले के अवसर पर स्थानीय सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी देते हुए SDM गुंजित सिंह चीमा ने बताया कि यह निर्णय स्थानीय समुदाय की सहूलियत, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और मेले में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। बता दें कि हर वर्ष की तरह इस बार भी होली मेले को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी…
Read MoreYear: 2026
सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, चालक की मौके पर मौ-त
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) ऊना के उपमंडल हरोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंगड़त में एक भीषण सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का विवरण मृतक की पहचान सुखदेव (40), पुत्र जीत राम, निवासी ललड़ी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखदेव अपने छोटे हाथी (टेंपो) में सवार होकर कुंगड़त की चढ़ाई वाले मार्ग से गुजर रहा था।…
Read MoreHimachal: सौतेला पिता बना हैवान, अढ़ाई साल के मासूम की ले ली जान; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सलोगड़ा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बालूघाटी इलाके में एक सौतेले पिता ने अढ़ाई साल के मासूम की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी बच्चे के शव को चुपचाप दफनाने के लिए ले जा रहा था। गांव के लोगों की नजर जब उस पर पड़ी, तो उन्होंने उससे बच्चे की मौत का कारण पूछा। आरोपी घबरा…
Read Moreअब सुरक्षित होगी हर किशोरी: हिमाचल में होगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का महा-अभियान
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से 29 मार्च से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसके अन्तर्गत ऊना जिले में 29 मार्च, 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को विशेष टीकाकरण होगा। इसके अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग 10 मार्च तक सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा प्रवासी श्रमिक परिवारों का…
Read Moreहिमाचल: ये कैसी मां… आधी रात में व्यक्ति को सौंपी अपनी 14 वर्षीय बेटी, आंखों के सामने करवाई नीचता
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने मां.बेटी के पवित्र रिश्ते को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। धार्मिक आस्था के केंद्र में घटी इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जिस मां के आंचल में एक बेटी अपने आप को सबसे सुरक्षित मानती है, उसी मां ने अपनी नाबालिग बेटी को एक व्यक्ति को नोचने के लिए सौंप दिया। मामला थाना अंब क्षेत्र के प्रसिद्ध मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह जी होली मेले…
Read Moreहिमाचल: 7 मार्च से करवट लेगा मौसम, बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी- सूखे से मिलेगी राहत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) मार्च की शुरुआत होते ही हिमाचल में मौसम ने करवट तो ली है, लेकिन यह बदलाव राहत से ज्यादा चिंता लेकर आया है। प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। फरवरी में सामान्य से 85 से 90 प्रतिशत तक कम वर्षा होने का असर अब खेतों और बागानों में साफ दिखाई देने लगा है। किसान और बागवान आने वाले दिनों को लेकर असमंजस में हैं। तापमान में बढ़ोतरी से सूखे जैसे…
Read MoreShimla: खाड़ी देशों में फंसे 45 हजार से अधिक हिमाचली, अभिभावकों के लिए हैल्पलाइन नंगर जारी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) मध्य पूर्व में ईरान, अमरीका और इसराईल के बीच बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य टकराव के कारण खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों के परिजन गहरी चिंता में हैं। अनुमान है कि पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में 90 लाख से अधिक भारतीय रहते और कार्यरत हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश के लगभग 45,000 से अधिक लोग शामिल हैं। ये हिमाचली नागरिक मुख्य रूप से दुबई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और ओमान जैसे देशों में कार्यरत हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव, कुछ स्थानों पर हवाई क्षेत्र बंद होने…
Read MoreSirmour: पहला वेतन लेने से पहले ही थम गई जिंदगी की रफ्तार, कांस्टेबल नेहा का निधन
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) राजगढ़ विकास खंड के भाणत के मनोण गांव की 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल नेहा शर्मा के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बस्सी में तैनात नेहा शर्मा मनोज गांव की स्थायी निवासी थी। वह निशा शर्मा एवं कमल दत्त शर्मा की पुत्री थीं। हाल ही में पुलिस विभाग में नियुक्त हुई नेहा ने अपने कर्त्तव्य पथ पर कदम ही रखा था कि अचानक बीमारी ने उनकी जीवन यात्रा को रोक दिया। भाग्य की विडंबना यह रही कि नेहा अपनी…
Read MoreHimachal: विवादों के बीच एसडीएम ओशीन शर्मा ने बंद किए सोशल मीडिया अकाउंट, 9 लाख फॉलोअर्स को लगा झटका
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (शहरी) में तैनात एसडीएम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओशीन शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि उनके द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक डिएक्टिवेशन कर दिए है। क्या है ताज़ा विवाद? हाल ही में ओशीन शर्मा ने एक निजी कंपनी के ‘जिम सप्लीमेंट’ उत्पाद को अपने सोशल मीडिया पर प्रमोट किया था। एक सरकारी अधिकारी द्वारा निजी उत्पादों का प्रचार करने पर सवाल उठे, जिसे सर्विस रूल्स (Service Rules) का उल्लंघन माना गया। मामले…
Read Moreपांवटा साहिब होला मोहल्ला: 7 मार्च को पंजाबी गायक बब्बू मान की स्टार नाईट के साथ मचेगा हुड़दंग..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब का ऐतिहासिक होला मोहल्ला उत्सव के तहत इस वर्ष सांस्कृतिक संध्याओं में खास आकर्षण देखने को मिलेगा। 7 मार्च को रात 8:00 बजे मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान अपने सुपरहिट गीतों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर परिषद व प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए स्थानीय लोगों ने धन्यवाद व्यक्त किया है। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगीत प्रेमी इस आयोजन में पहुंचेंगे। सनद रहे कि…
Read More