ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में नियुक्त एक सहायक प्रोफैसर के शैक्षणिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला तब सामने आया जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियुक्ति के दौरान जमा किए गए दस्तावेजों की नियमित जांच करवाई। पुलिस थाना बालूगंज में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ज्ञान सिंह सागर की शिकायत पर मुकद्दमा दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि लोक प्रशासन विभाग में कार्यरत एक सहायक प्रोफैसर विजय सिंह को 28 सितम्बर, 2024 को जारी नियुक्ति पत्र के…
Read MoreYear: 2026
अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका: हमीरपुर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन तक करें आवेदन
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर, कर्नल श्रीधर ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीर भर्ती योजना के तहत अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से…
Read Moreआर्थिक संकट में हिमाचल: नौकरियां खत्म, भर्तियां बंद… फिर भी चहेते अफसरों पर सरकार मेहरबान
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश इस समय गहरे आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है। केंद्र से मिलने वाले ‘राजस्व घाटा अनुदान’ (RDG) में कटौती ने राज्य की वित्तीय कमर तोड़ दी है। इस विकट स्थिति के बीच, प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली और फिजूलखर्ची को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आर्थिक तंगी और नियुक्तियों का विरोधाभास एक तरफ वित्त विभाग रिक्त पदों को समाप्त करने और नई भर्तियों पर रोक लगाने की सिफारिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुनर्रोजगार देने का सिलसिला बदस्तूर जारी…
Read MoreHimachal: बजट सत्र के पहले दिन ही हंगामा, राज्यपाल ने अभिभाषण की एक लाइन पढ़कर सदन में रखा दस्तावेज
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आगाज काफी हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही के पहले ही दिन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और राज्य सरकार के बीच ‘राजस्व घाटा अनुदान’ (RDG) के मुद्दे पर खींचतान खुलकर सामने आ गई। स्थिति ऐसी रही कि राज्यपाल ने अपना अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में समाप्त कर दिया, जो संसदीय इतिहास में एक दुर्लभ घटना है। विवाद की मुख्य वजह हंगामे की जड़ सरकार द्वारा तैयार किए गए अभिभाषण के वे अंश थे, जिनमें केंद्र सरकार और संवैधानिक…
Read Moreसिरमौर में मातम: सिंचाई टैंक बना काल… तैरता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हाबन में एक दुखद हादसा सामने आया है। यहाँ मडेची गांव के एक व्यक्ति की सिंचाई टैंक में गिरने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार (पुत्र प्रेम सिंह) के रूप में हुई है। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, सुबह जब स्थानीय ग्रामीण हरीश कुमार अपने खेतों की ओर गए, तो उन्होंने सिंचाई के लिए बने टैंक में एक शव को तैरते हुए देखा। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस…
Read Moreशिवरात्रि पर मातम: झंडा चढ़ाते करंट की चपेट में आए 3 युवक, एक ने तोड़ा दम
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में जहां एक ओर शिवरात्रि के पावन दिन गांवों में भक्ति और उल्लास का माहौल थाए वहीं सोलन जिला के नालागढ़ के एक गांव में खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। धार्मिक आस्था के बीच हुई एक चूक ने एक परिवार का सहारा छीन लिया और दो युवकों को जिंदगी की जंग में धकेल दिया। दरअसल नालागढ़ क्षेत्र की बैरछा पंचायत के खनोवा गांव में रविवार को नगर खेड़ा स्थापना दिवस के अवसर पर भंडारे और झंडा चढ़ाने की रस्म चल रही…
Read Moreफरवरी में ही गर्मी का एहसास, कल बारिश-बर्फबारी की संभावना; मिल सकती है राहत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पहाड़ों में आमतौर पर फरवरी का मतलब ठंडी सुबह, बर्फीली हवाएं और बादलों की आवाजाही होता है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ और ही है। हिमाचल में सर्दियों का आख़िरी महीना आते-आते मौसम ने ऐसा मोड़ लिया है कि धूप तेज़ है, तापमान ऊपर जा रहा है और बारिश-बर्फबारी की कमी साफ़ महसूस की जा रही है। यही वजह है कि विंटर सीजन इस बार सवालों के घेरे में खड़ा नजर आ रहा है। सर्दियों में कम बरसे बादल भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के…
Read Moreसुक्खू सरकार ने बदली एक और व्यवस्था- अब ऑनलाइन होगी शराब ठेकों की नीलामी, जानें
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में अब शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार ने आबकारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने का फैसला लिया है। इसका मकसद सिर्फ तकनीक का इस्तेमाल नहीं, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना बताया जा रहा है। पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन होगी नीलामी राज्य में पहली बार खुदरा आबकारी शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों का आवंटन पूरी तरह ऑनलाइन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा।…
Read MorePaonta Sahib: पुलिस की नशा तस्कराें के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 835 ग्राम चरस के साथ उत्तराखंड की 3 महिलाएं गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिला में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत आती पुलिस चौकी सिंघपुरा की टीम ने गश्त के दौरान तीन महिलाओं को भारी मात्रा में चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस का कुल वजन 835 ग्राम बताया जा रहा है। नाकेबंदी के दौरान पकड़ी गई तस्कर महिलाएं मिली जानकारी के अनुसार सिंघपुरा पुलिस चौकी की टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने खोदरी…
Read Moreदेवभूमि शर्मसार! 2 लड़कियाें के साथ दरिंदगी की हदें पार, पुलिस जांच में जुटी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाते हुए दुष्कर्म की 2 अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पहली वारदात पार्वती घाटी के एक गांव की है, जहां एक 17 वर्षीय लड़के पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की माता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के…
Read More