ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब पुलिस उप मंडल के तहत पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत आने वाले एक स्कूल की अध्यापिका ने सहकर्मी पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता शिक्षिका का आरोप है कि राजकीय शिवपुर स्कूल में कार्यरत फिजिक्स प्रवक्ता महेश शर्मा लंबे समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। वह उनके साथ छेड़छाड़ करता रहा है और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है। शिकायत के अनुसार आरोपी कई बार…
Read MoreYear: 2026
पांवटा साहिब में दिन के समय खनन वाहनों की एंट्री बंद, DC प्रियंका वर्मा के सख्त आदेश
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब में दिन के समय खनन सामग्री से लदे भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही पर अब पूर्ण विराम लग गया है। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़ा आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार ट्रक, टिप्पर, ट्रैक्टर और डंपर जैसे सभी खनन वाहन अब केवल रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ही निर्धारित मार्गों पर चल सकेंगे। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव…
Read Moreनाहन में नाबालिगा से मौसा ने किया दुष्क.र्म, पीड़िता के साहस की चर्चा
Khabron wala हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ अपनी मौसी के घर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सगे मौसा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हालांकि, घटना चंद रोज पहले की है। लेकिन एक मासूम बच्ची के साहस की चर्चा जमकर हो रही है। .
Read MorePaonta Sahib: ढाई साल पहले की थी लव मैरिज….अब पति से तंग आकर महिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, घर में मच गई चीख-पुकार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब के पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोजर गांव में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की माता ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे दहेज प्रताड़ना और मारपीट का परिणाम बताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? मृतका की पहचान रजनी (26) के रूप में हुई है। उसकी माता शिमला देवी, निवासी श्यामपुरभूड्ड, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया…
Read Moreएसडीएम ओशिन के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, किरकिरी के बाद सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) राजधानी शिमला में एसडीएम शिमला शहरी के पद पर तैनात महिला प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा द्वारा निजी कंपनी के उत्पादों के कथित प्रमोशन का मामला अब जांच के दायरे में आ गया है। मामला सामने आने के बाद अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट से संबंधित वीडियो हटा दिए हैं। वहीं, प्रदेश सरकार ने शिकायत मिलने पर संबंधित विभाग को पूरे मामले की पड़ताल के निर्देश दिए हैं। दरअसल, शिमला शहर की एसडीएम ओशिन शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो सांझा किया था,…
Read Moreपिता के साथ घर जा रही 4 साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश, 3 युवक गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आने वाले जाच्छ क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। यहां एक निजी स्कूल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने 4 साल की एक मासूम बच्ची के अपहरण का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि बच्ची के पिता मौके पर मौजूद थे और उनकी तत्परता के चलते यह अपहरण का प्रयास विफल हो गया। जाच्छ निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया कि घटना 3 दिन पुरानी…
Read Moreसिरमौर की ”हॉटी सौंठ” पर लगी भारत सरकार की मुहर, राष्ट्रीय स्तर पर मिली कानूनी पहचान
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के अदरक उत्पादक किसानों के लिए गौरव का क्षण है। जिला सिरमौर की प्रसिद्ध ‘हॉटी सौंठ’ को भारत सरकार के पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (नई दिल्ली) द्वारा किसान किस्म (फार्मर वैरायटी) के रूप में आधिकारिक पंजीकरण प्रदान किया गया है। इससे क्षेत्र की पारंपरिक सौंठ को राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी पहचान मिल गई है। दरअसल पंजीकरण के तहत जारी प्रमाण पत्र 4 अगस्त, 2025 से प्रभावी माना गया है। यह मान्यता अदरक की उस पारंपरिक किस्म को मिली…
Read MoreHimachal: पत्नी से मामूली कहासुनी पर पति ने दी जान, 6 दिन की मासूम के सिर से उठा पिता का साया
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) मंडी जिला के उपमंडल धर्मपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पत्नी से मामूली कहासुनी पर एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दुखद बात तो यह है कि मृतक अपने पीछे 6 दिन की मासूम बच्ची छोड़ गया है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर क्षेत्र की कुम्हारढा पंचायत के कुम्हारढा गांव में धीरज कुमार (32) पुत्र चुन्नीलाल की बीती रात अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह बिना खाना खाए सोने के लिए अपने कमरे में…
Read Moreटला बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई पुलिस की गाड़ी; मची अफरा-तफरी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में देहरा से ज्वालाजी मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते रह गया। धवाला बाजार के समीप खुंडियां थाना की पुलिस जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में वाहन सवार सभी पुलिस कर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। कैसे हुआ हादसा? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम किसी आधिकारिक कार्य से देहरा की ओर जा रही थी। जैसे ही वे धवाला…
Read Moreबिलासपुर में खैर तस्करों ने की वन विभाग की टीम को कुचलने की कोशिश, फिर जो हुआ…
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में वन माफिया के दुस्साहस और वन विभाग की मुस्तैदी की एक रोमांचक कहानी सामने आई है। यहाँ अपनी ड्यूटी निभा रहे जांबाज वनकर्मियों को माफिया ने कुचलने की कोशिश की, लेकिन टीम के हौसले के आगे तस्करों की चाल नाकाम रही। आधी रात को ‘फिल्मी’ स्टाइल में पीछा: बिलासपुर सदर की वन विभाग टीम को बुधवार की रात एक खुफिया इनपुट मिला कि झलेड़ा (कुड्डी क्षेत्र) के जंगलों में ‘सफेद सोने’ यानी खैर की लकड़ी पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है।…
Read More