अविनाश सैनी ने गिरीपार क्षेत्र के गन्ना किसानों की रखी मांग.. 

अविनाश सैनी ने गिरीपार क्षेत्र के गन्ना किसानों की रखी मांग.. 

अविनाश सैनी ने गिरीपार क्षेत्र के गन्ना किसानों की रखी मांग.. 

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

लंबे समय से किसानों की गुजारिश के बाद G M Sugar mill Doiwala अजयवीर सिंह ने पांवटा साहिब आकर गन्ना किसानों के साथ बातचीत की। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश सैनी व द शाकुंबेरा शुगरकेन ग्रोअर्स सोसाइटी के सचिव दिलीप कुमार की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने अजयवीर सिंह से मिलकर गिरिपार क्षेत्र में गन्ने की तुलाई के लिए अलग कांटा लगाने की मांग रखी।

बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह और यूनियन के प्रदेश सचिव गुरजीत सिंह ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को अजयवीर सिंह के सामने रखा, जिनमें गन्ने के समय से तुलान और ट्रांसपोर्ट सुविधा आदि शामिल हैं। अजयवीर सिंह ने पूर्ण आश्वासन दिया कि पांवटा साहिब के किसानों का गन्ना प्राथमिकता पर खरीदा जाएगा।

Related posts

Leave a Comment