23.4 C
New York
Thursday, October 1, 2026

Buy now

बेबसी, मजबूरी और मर्डरः बिहार से बेटा-बेटी ने ऑनलाइन देखा पिता का अंतिम संस्कार, किशन लाल की अर्थी को नहीं मिला अपनों का कांधा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हरियाणा के सोनीपत में वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग की मौत के बाद ऑनलाइन अंतिम संस्कार की खबर तो अपने पढ़ी और देखी होगी. लेकिन अब वैसी ही एक और कहानी सामने आई है. हालांकि, इस कहानी में बेबसी और मजबूरी बड़ी वजह बनी है.

दरअसल, हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में किशन लाल शर्मा ( 51 ) की अंतिम यात्रा में उन्हें अपनों का कंधा नसीब नहीं हुआ. आर्थिक तंगी और दूरी के कारण उनका बेटा रोहित, बेटी अनु और अन्य परिजन अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके और फिर वीडियो कॉल के जरिये उन्हें अंतिम विदाई दी. नम आंखों से बेटे रोहित, बेटी अनु ने मोबाइल पर पिता की अंतिम संस्कार की रस्म देखी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बुधवार को किशन लाल का अंतिम संस्कार करवाया..

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के चरलुवा गांव के किशन लाल शर्मा करीब 10 दिन पहले रोजगार के सिलसिले में टोहाना आए थे. इस दौरान ढंगराहा गांव निवासी ओमप्रकाश से किशन लाल का झगड़ा हुआ था और उनकी सिर में चोट लगने से मौत हो गई. जांच अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है.

किशन लाल की पत्नी अनीता देवी का करीब 15 वर्ष पहले निधन हो चुका था. परिवार में उनकी बुजुर्ग मां लुखीया देवी, पुणे में कार्यरत बेटा रोहित, गुरुग्राम में रह रही बेटी अनु और बिहार में रहने वाली भतीजी कविता हैं. पुलिस ने सभी से संपर्क कर किशन लाल के निधन की सूचना दी. दूरी और आर्थिक परिस्थितियों के कारण परिजनों के टोहाना नहीं पहुंच पाने पर पुलिस ने गांव के मुखिया और परिजनों को वीडियो कॉल के जरिये जोड़ा. अमर उजाला की खबर के अनुसार, मोबाइल स्क्रीन पर किशन लाल के अंतिम दर्शन किए गए. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लकड़ियों और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था की और अंतिम संस्कार करवाया.

उधर, मकान मालिक वीरेंद्र के बयानों के आधार पर पुलिस ने ओमप्रकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जांच अधिकारी मंजीत सिंह की टीम ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था की

गौर रहे कि हाल ही में सोनीपत में वृद्धाश्रम में एक पिता की मौत के बाद तीन बेटियां अंतिम संस्कार के लिए नहीं आई थी और संचालक को पैसे देकर संस्कार करवाया था. इस दौरान बेटी ने ऑनलाइन संस्कार देखा था. लेकिन मामले की वीडियो काफी वायरल हुई थी और सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी प्रतिक्रिया दी थी.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles