16.7 C
New York
Sunday, September 27, 2026

Buy now

एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई

*एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई* 

 *बोले- शिलाई की बेटियों रितु नेगी और पुष्पा राणा ने बढ़ाया हिमाचल व सिरमौर का गौरव* 

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

*नाहन* : एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की शानदार स्वर्णिम सफलता पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं शिलाई विधानसभा क्षेत्र के नेता बलदेव तोमर ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, मेहनत और अदम्य खेल भावना से देश का गौरव बढ़ाया है।

बलदेव तोमर ने विशेष रूप से शिलाई विधानसभा क्षेत्र की बेटियों कप्तान रितु नेगी एवं पुष्पा राणा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने न केवल शिलाई बल्कि पूरे सिरमौर और हिमाचल प्रदेश का नाम देश और दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि रितु नेगी का भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी करते हुए देश को गौरवान्वित करना शिलाई क्षेत्र के लिए विशेष गर्व का क्षण है। पहाड़ की बेटियों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह साबित किया है कि सुविधाओं की सीमाओं के बावजूद यदि हौसला मजबूत हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

बलदेव तोमर ने कहा कि रितु नेगी और पुष्पा राणा की सफलता शिलाई की मिट्टी में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खेलों के प्रति और अधिक प्रेरित होंगे तथा आने वाले समय में शिलाई से अनेक प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उन्होंने भारतीय महिला कबड्डी टीम की सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई की बेटियों ने आज पूरे क्षेत्र को गर्व से सिर ऊंचा करने का अवसर दिया है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles