19 C
New York
Friday, September 25, 2026

Buy now

BREAKING हिमाचल में 20 साल के कलयुगी बेटे ने कर दी पिता की ह**त्या.. मामूली विवाद के बाद खोया आपा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के शांत कहे जाने वाले मंडी जिले से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पिता-पुत्र के पवित्र और अटूट रिश्ते को पूरी तरह कलंकित कर दिया है। उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत चेली में एक कलयुगी बेटे ने मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।

इतना ही नहीं खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर बेटे ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए पिता के गिरने से चोट लगने का नाटक भी रचा। हालांकि, पुलिस की पैनी तफ्तीश के आगे आरोपी की झूठी कहानी टिक न सकी और 20 वर्षीय आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सो रहे पिता के सिर पर किया वार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेली गांव निवासी मस्त राम गुरुवार रात अपने घर पर मौजूद थे। इस दौरान किसी पारिवारिक बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रात के समय जब मस्त राम बरामदे में सो रहे थे, तभी उनके 20 वर्षीय बड़े बेटे दीपक के सिर पर खून सवार हो गया। उसने पास रखे तेजधार हथियार ‘वैलू/बसोला’ से अपने पिता के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। पिता को लहूलुहान हालत में छोड़कर कलयुगी बेटा बेखौफ होकर अंदर कमरे में जाकर सो गया।

सिर पर गहरा घाव होने के कारण जब मस्त राम की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजनों और खुद आरोपी ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें पधर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मंडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद जब पुलिस जांच के लिए पहुंची, तो आरोपी बेटे दीपक ने अपनी करतूत पर पर्दा डालने की पूरी कोशिश की। उसने पुलिस को गुमराह करते हुए दावा किया कि उसके पिता अचानक गिर गए थे, जिससे उन्हें सिर में यह चोट आई है।

छोटे बेटे और परिजनों के बयान पर दर्ज हुआ केस

पुलिस की गहन पूछताछ और बातचीत के दौरान आरोपी की मनगढ़ंत कहानी की परतें खुलने लगीं। शुक्रवार दोपहर एसपी मंडी विनोद कुमार, डीएसपी लोकेंद्र नेगी और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का मुआयना

जांच में सच सामने आने के बाद पधर पुलिस ने मृतक के भाई प्रेम सिंह और छोटे बेटे के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी मंडी ने बताया कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles