23.2 C
New York
Thursday, September 17, 2026

Buy now

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का पांच दिवसीय सिरमौर प्रवास 18 से 22 सितंबर तक

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का पांच दिवसीय सिरमौर प्रवास 18 से 22 सितंबर तक

उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 18 से 22 सितंबर, 2026 तक पांच दिवसीय जिला सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान उद्योग मंत्री विभिन्न स्थानों पर जन समस्याएं सुनने के साथ-साथ विकासात्मक कार्यों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

उद्योग मंत्री 18 सितंबर, 2026 को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सतौन में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात 19 सितंबर को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे।

हर्षवर्धन चौहान द्वारा 20 सितंबर, 2026 को शिलाई तहसील के उत्री में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। इसके उपरांत वे शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। 21 सितंबर को उद्योग मंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के पश्चात वे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शिलाई में जन समस्याएं भी सुनेंगे।

प्रवास के अंतिम दिन 22 सितंबर को उद्योग मंत्री भैला में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात वे हारलोग स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत हर्षवर्धन चौहान ठोंठा जाखल में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles