सावधान : पांवटा साहिब से लेकर शिलाई तक लगेगा बिजली कट, समय से निपटाएं जरूरी काम..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
पांवटा साहिब से लेकर शिलाई तक बिजली कट लगने वाला हैं। विभाग ने इस संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी की हैं। जिसके तहत पौण्टा साहिब शहरी, ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शिलाई क्षेत्र तक यह कट लगने वाला हैं। यह बिजली कट गिरी पॉवर हॉउस गिरिनगर से लगेगा।
बिजली विभाग के अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी अनुसार यह बिजली कट 16-09-2026 (बुधवार) को सुबह 09:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक लगेगा। जिसमें प्रभावित लाइन 132 केवी गिरिनगर फीडर (गिरिनगर सब-स्टेशन से आपूर्ति) से बिजली बंद की जानी हैं।
प्रभावित क्षेत्र (जहाँ बिजली बंद रहेगी)…
पूरा पांवटा साहिब, रामपुरघाट, देवीनगर, शुभखेड़ा, भेड़ेवाला, सतौन, शिलाई, पुरुवाला, बद्रीपुर तथा इनसे जुड़े सभी आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
– विशेष सूचना…
यह बिजली कट मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की जाती हैं। आग्रह यह भी रहेगा कि बिजली आने पर तुरंत एकसाथ सारे पंखे, मशीन व A.C चालू न करें। कोशिश करें कि A.C 22 व 24 पॉइंट पर चलाये, ताकि ओवरलोडिंग की समस्या से बचा जा सके।

