ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक लड़की का अपहरण कर लिया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
परिजनों ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना चम्बा में दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 4 लोगों ने उनकी बेटी का अपहरण किया और उन्हें धमकी भी दी है। एसपी विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। मामले में अन्वेषण जारी है।

