राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के सर्वसम्मति से श्यामलाल पुंडीर बने पीटीए प्रधान
राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में आज अभिभावक-शिक्षक संघ की आम सभा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व पिछले माह दूसरे शनिवार को भी आम सभा बुलाई गई थी, लेकिन आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण सभा को आगामी बैठक तक स्थगित कर दिया गया था। इस बार पर्याप्त संख्या में सदस्यों ने भाग लिया, जिसके बाद सभा की कार्यवाही पूर्ण की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने पिछली कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया।

सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में श्यामलाल पुंडीर को अध्यक्ष, महेंद्र कपूर को उपाध्यक्ष, डॉ. सुशील तोमर को सचिव तथा प्रवेश कुमार संयुक्त सचिव , कोषाध्यक्ष रूप सिंह चौहान को चुना गया।
इसके अलावा मोहन तोमर, नियति ठाकुर, प्रो. विमी रानी, प्रो. अमिता जोशी और प्रो. कमलेश शर्मा को सदस्य बनाया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल पुंडीर ने अपने वक्तव्य में महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त स्टाफ सदस्यों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में पीटीए महाविद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर महाविद्यालय के विकास, कल्याण और विद्यार्थियों के हित में कार्य करेगी।
इस मौके पर श्यामलाल पुंडीर ने कहा कि कॉलेज में प्रोफेशनल कोर्स करने वाले छात्रों के लिए प्लेसमेंट की व्यवस्था बहुत जरूरी है। इसके लिए सरकार से बात करेंगे
कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव डॉ. डी.एस. तोमर ने किया। आम सभा के बाद प्राचार्य कार्यालय में पीटीए की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महाविद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

