शिमला की कंडा जेल का शातिर कैदी पुलिस हिरासत से फरार, उपचार दौरान IGMC अस्पताल से भागा..

शिमला की कंडा जेल का शातिर कैदी पुलिस हिरासत से फरार, उपचार दौरान IGMC अस्पताल से भागा..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

शिमला की कंडा जेल का एक शातिर कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। उपचार के लिए इसे IGMC अस्पताल लाया गया था, जहाँ से यह मौका पाकर भाग निकला।

फरार आरोपी का विवरण:

नाम: सूरज

मूल निवासी: उत्तर प्रदेश

कद: लगभग 5 फीट 8 इंच

पहचान चिन्ह (टैटू): गले पर त्रिशूल का निशान तथा छाती पर त्रिशूल और साँप का टैटू बना हुआ है।

वाहन चालकों के लिए विशेष सतर्कता:

सड़क पर चलने वाले सभी वाहन चालक (ट्रक, टैक्सी, निजी कार आदि) विशेष ध्यान दें। यह व्यक्ति हिमाचल से बाहर भागने के लिए किसी से भी लिफ्ट माँगने का प्रयास कर सकता है। अनजान व्यक्ति को लिफ्ट कतई न दें।

यदि यह व्यक्ति कहीं भी दिखाई दे या इसके बारे में कोई सुराग मिले, तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें या 112 पर संपर्क करें….

Related posts

Leave a Comment