20.7 C
New York
Wednesday, September 9, 2026

Buy now

संगडाह के टिक्करी गांव में युवक से मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

पुलिस थाना संगडाह के अंतर्गत आने वाले गांव टिक्करी में एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव टिक्करी निवासी विनीत (जो पेशे से इलेक्ट्रिकल का काम करता है) ने पुलिस थाना संगडाह में शिकायत दर्ज कराई है। विनीत ने बताया कि 7 सितंबर 2026 को वह अपने ही गांव में गोविंद के घर आयोजित जागरण में शामिल होने गया था। शाम करीब 4:15 बजे जब वह जागरण से वापस अपने घर की ओर लौट रहा था, तभी रास्ते में अनिल और नितेश (दोनों निवासी गांव टिक्करी) ने उसे रोक लिया।

पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवकों ने बेवजह उसका रास्ता रोका और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना संगडाह पुलिस को दी।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles