18.1 C
New York
Monday, September 7, 2026

Buy now

पानी का टैंक बना काल, खेलते समय डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पर खेलते समय पानी की खातरी (टैंक) में डूबने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के थाना सुजानपुर के तहत रंगड़ पंचायत के टपरा गांव में हुआ। मृतक बच्चे की पहचान शिवांश (3) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था, तभी वह आंगन में बने पानी के टैंक में गिर गया। काफी देर तक जब बच्चे की कोई आवाज सुनाई नहीं दी, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान वह टैंक के अंदर अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles