18.1 C
New York
Monday, September 7, 2026

Buy now

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले मदन शर्मा, पांवटा की राजनीति में हलचल तेज..

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले मदन शर्मा, पांवटा की राजनीति में हलचल तेज..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा ने दिल्ली स्थित आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।

बताया जा रहा है कि ये मुलाकात करीब 20 मिनट चली। इस दौरान मदन शर्मा ने जेपी नड्डा को पांवटा साहिब क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया।

सूत्रों के अनुसार, विधायक सुखराम चौधरी के अस्वस्थ होने के बाद से पांवटा में सियासी अटकलें तेज हैं। ऐसे में मदन शर्मा का दिल्ली जाकर केंद्रीय नेतृत्व से मिलना कई मायनों में अहम माना जा रहा है।

हालांकि, इसे एक सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन स्थानीय सियासी गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पांवटा साहिब में भाजपा के अगले चेहरे को लेकर पार्टी के अंदर मंथन शुरू हो चुका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles