19.1 C
New York
Sunday, September 6, 2026

Buy now

कालांअंब में एक तार के पीछे दो भाइयों में खूनी झड़प, बीच में आई पत्नी तो उसे भी नहीं बख्शा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

कालांअंब के अंतर्गत आने वाले गांव मीरपुर कोटला में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता मनवीर श्री गुरुदेव, निवासी गांव मीरपुर कोटला (डाकघर पोलियो, तहसील नाहन, जिला सिरमौर) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते कल सुबह वह अपने घर में बिजली की तार ठीक कर रहा था। उसी दौरान उसके बड़े भाई संजीव ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

जब मनवीर की पत्नी सुनीता उसे बचाने बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी बड़े भाई ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे दोनों पति-पत्नी को चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद कालांअंब पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष का मेडिकल करवाया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles