शिक्षक दिवस पर सालवाला स्कूल में धूम, मुख्यातिथि मनीष तोमर के साथ मजदूर नेता प्रदीप चौहान भी रहे मौजूद….

शिक्षक दिवस पर सालवाला स्कूल में धूम, मुख्यातिथि मनीष तोमर के साथ मजदूर नेता प्रदीप चौहान भी रहे मौजूद….

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर आज ग्राम सालवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मनीश तोमर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, उनके साथ समाजसेवी व मजदूर नेता प्रदीप चौहान भी शामिल रहे।

इस दौरान बच्चों से संवाद करते हुए मनीष तोमर ने नशे से दूर रहने, खेलों की ओर बढ़ने और शिक्षा के साथ-साथ अपने हुनर को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का सही दिशा में आगे बढ़ना ही एक स्वस्थ और मजबूत समाज की नींव है।

उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित की। वहाँ पर ग्राम पंचायत प्रधान रीता देवी, उप प्रधान विनोद चौधरी, SMC प्रधान सुरेश चौहान, SMC मेंबर ममता शर्मा ने भी बच्चो और टीचर को टीचर डे की मुबारकबाद दी।

Related posts

Leave a Comment