23.8 C
New York
Saturday, September 5, 2026

Buy now

“नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंजी गुरु नगरी पांवटा साहिब..

“नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंजी गुरु नगरी पांवटा साहिब..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब: विश्वकर्मा मंदिर में श्री कृष्ण_ जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्री कृष्ण की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं श्री कृष्ण के भजनों का आनंद लिया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि की कामना की।

रात्रि में भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। श्रद्धालुओं ने “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान कर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles