19.4 C
New York
Wednesday, September 2, 2026

Buy now

हिमाचल में आज भारी से भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में लैंडस्लाइड-बाढ़ का खतरा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में रुण नदी का पानी अचानक तेज बहने लगा। इस दौरान नदी के बीच दो लोग फंस गए। दोनों को मंगलवार रात करीब 10 बजे एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

NDRF और सेना ने भी बचाने की कोशिश की

दोनों लोगों को बचाने के लिए NDRF, सेना और स्थानीय लोगों ने काफी कोशिश की। लेकिन दोनों नदी के बीच में फंसे हुए थे और पानी का बहाव बहुत तेज था। ऐसे में उन्हें वहां से निकालना मुश्किल हो रहा था।

जब बाकी कोशिशों सेनों को सुरक्षित निकालना संभव नहीं हुआ, तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर बुलाया गया। हेलिकॉप्टर की मदद से दोनों लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल के कई हिस्सों में पूरी रात तेज बारिश हुई। बारिश के कारण नदी और नालों में पानी का स्तर बढ़ गया है। कई जगह लैंडस्लाइड होने से प्रदेश में 150 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं।

मौसम विभाग ने बुधवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को कांगड़ा और सिरमौर में भी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

7 सितंबर तक बड़े अलर्ट से राहत

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद 7 सितंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से अब तक सरकारी और निजी संपत्ति को करीब 1,202 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसमें अकेले लोक निर्माण विभाग को करीब 914 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

लैंडस्लाइड और बाढ़ में कई लोगों की मौत

मानसून के दौरान लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, फ्लैश फ्लड में एक व्यक्ति और पानी में डूबने से 13 लोगों की जान गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles