20.3 C
New York
Wednesday, September 2, 2026

Buy now

शिक्षा खंड पाँवटा साहिब U-14 बॉयज प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी व व्यवसायी मनीष तोमर ने की शिरकत..

शिक्षा खंड पाँवटा साहिब U-14 बॉयज प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी व व्यवसायी मनीष तोमर ने की शिरकत..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

ग्लोबल अकादमी पब्लिक स्कूल में आयोजित शिक्षा खंड पाँवटा साहिब U-14 बॉयज प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी व व्यवसायी मनीष तोमर ने शिरकत की।

इस दौरान उनके साथ में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रशासनिक महासचिव संदीप बत्रा भी मौजूद रहे।

मुख्यातिथि मनीष तोमर ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। इससे छात्रों का शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन भी अच्छा बना रहता हैं और छात्र खेलों के साथ साथ पढ़ाई में भी रुचि रखते हैं। जिससे उन्हें अपने जीवन के लक्ष्य को साधने में आसानी होती हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी तरफ़ से ऐसे आयोजनों के लिए हर संभव मदद करते आए है और आगे भविष्य में भी करते रहेंगे।

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यातिथि मनीष तोमर का आयोजकों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं, छात्रों ने भी स्वागत गीत गाकर सभी का इस्तकबाल किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles