20.7 C
New York
Wednesday, September 2, 2026

Buy now

रोटरी क्लब पांवटा साहिब एवं तिरुपति ग्रुप की मानवीय पहल: टीबी मरीजों को वितरित किए 1100 प्रोटीन बॉक्स

रोटरी क्लब पांवटा साहिब एवं तिरुपति ग्रुप की मानवीय पहल: टीबी मरीजों को वितरित किए 1100 प्रोटीन बॉक्स

पांवटा साहिब: रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने अपने मूल मंत्र ‘सर्विस अबव सेल्फ’ (स्वयं से पहले सेवा) को साकार करते हुए तिरुपति ग्रुप के विशेष सहयोग से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में टीबी (तपेदिक) रोगियों के लिए एक विशेष पोषण एवं प्रोटीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर टीबी मरीजों के लिए 1100 प्रोटीन बॉक्स वितरित किए गए।

इस मानवीय पहल का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग से जूझ रहे मरीजों को आवश्यक पोषण सहायता प्रदान कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं बेहतर उपचार में सहयोग करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष रोटेरियन यशपाल धीमान ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन शांति स्वरूप गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान टीबी मरीजों को उच्च गुणवत्ता युक्त प्रोटीन एवं पोषण सामग्री वितरित की गई।

रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष रोटेरियन यशपाल धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी से पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए केवल नियमित दवाइयों का सेवन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मरीजों के लिए सही एवं संतुलित पोषण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और टीबी के उपचार को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए टीबी मरीजों के समुचित उपचार के साथ-साथ उनके खान-पान एवं पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन शांति स्वरूप गुप्ता ने बताया कि समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग की सहायता के लिए ‘टीम अनस्टॉपेबल’ (रोटरी क्लब पांवटा साहिब) एवं तिरुपति ग्रुप सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सामाजिक एवं मानवीय पहल भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

इस अवसर पर रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष यशपाल धीमान, प्रोजेक्ट चेयरमैन शांति स्वरूप गुप्ता, डॉ. प्रवेश सबलोक, निर्मल अत्री, कविता गर्ग, राकेश गर्ग, गुरप्रीत सिंह, रिपुदमन सिंह कालरा, विजय अग्रवाल एवं अभय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब की ओर से डॉ. राघव एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं तिरुपति ग्रुप की ओर से जगदीश प्रसाद एवं संजय चौहान (एचआर विभाग) उपस्थित रहे और इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

रोटरी क्लब पांवटा साहिब एवं तिरुपति ग्रुप की इस संयुक्त पहल ने यह संदेश दिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles