पंचायत पीपलीवाला का एक प्रतिनिधि मंडल आज SDM पाँवटा साहिब ओर CDPO पाँवटा साहिब को पंचायत के पीपलीवाला आंगनबाड़ी केंद्र-1 की समस्या को लेकर मिला व इसके संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया।

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने SDM पाँवटा साहिब को अवगत करवाया कि पीपलीवाला गांव का आंगनवाड़ी केंद्र-१ पिछले 20 साल से पंचायत घर में चल रहा है जहाँ पर आंगनबाड़ी हेतु व पंचायत के लिए उपयुक्त व सुरक्षित जगह है।
ग्रामीणों ने कहा कि जहाँ पर अभी यह केंद्र संचालित हो रहा है वो सही जगह पर है। यह जगह बच्चो के लिए सुरक्षित है साथ ही यहाँ पर जन सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। परंतु अब यहाँ से इस केंद्र को स्कूल के भवन में शिफ़्ट करने की योजना है।
ग्रामीणों का कहना है कि जो नई जगह चयनित कि गई है वो जगह सुरक्षित नहीं है। वो भवन काफ़ी ज़्यादा जर्जर हालत में हैं, जिसमे छोटे बच्चे बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि उक्त केंद्र असुरक्षित जगह पर स्थानांतरण करना बिल्कुल भी उचित नहीं है न ही यह किसी भी प्रकार से स्वीकार्य है। अतः इस आंगनवाड़ी केंद्र को उसी भवन में चलने दिया जाये जो कि सुरक्षित भी है और अभिभावकों को अपने बच्चों को सुरक्ष भी प्रदान करती है।
इस सन्दर्भ में SDM ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता और ज़िम्मेदारी है।इसलिए जब तक केंद्र के सुरक्षित जगह नहीं मिल जाती तब तक इसे शिफ्ट नहीं किया जाएगा।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में पातलियों वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़े चरणजीत सिंह चौधरी, योगेश कुमार, प्रदीप कुमार, संयम गुप्ता, मनोज कुमार, राजेश्वर, रमन शर्मा, रविंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रकाश वर्मा, मनोज बॉबी, श्याम कश्यप, कैलाश शर्मा आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

