23.5 C
New York
Tuesday, August 18, 2026

Buy now

Paonta-sahib : बरामदे में बैठी मां पर टूट पड़ा कलयुगी बेटा…सिर पर दराट से किया वार, बहू ने मासूम को पीटा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

आज के दौर में खून के रिश्ते किस कदर सफेद होते जा रहे हैं, इसका एक शर्मसार करने वाला उदाहरण जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में देखने को मिला है। पांवटा साहिब के क्यारदा गांव में एक बेटे द्वारा अपनी 58 वर्षीय मां पर धारदार हथियार (दराट) से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। माजरा पुलिस ने इस घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य आरोपी बेटे, उसकी पत्नी और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Description

पुलिस थाना माजरा में दर्ज शिकायत के अनुसार मिश्रवाला डाकघर के तहत क्यारदा निवासी मजिदा पत्नी जमील अपने घर के बरामदे में अपनी छोटी बेटी मशरुफा और नाती तनवीर के साथ बैठी थीं। इसी दौरान उनका बेटा अकरम, बहू अनिशा और अनिशा का भाई वहां पहुंचे। आरोप है कि बिना किसी उकसावे के तीनों ने गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच अकरम ने दराट से अपनी मां के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव के दौरान बहू अनिशा द्वारा छोटे बच्चे तनवीर के साथ भी मारपीट की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Description

वहीं घायल महिला को तुरंत चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया। उधर, सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर माजरा पुलिस ने केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles