23.5 C
New York
Tuesday, August 18, 2026

Buy now

सनसनी : पांवटा साहिब में शिलाई के व्यक्ति के साथ खूनी वारदात, हत्त्या की आशंका..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क(ONN)

Description

पांवटा साहिब के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर तड़के शिलाई क्षेत्र के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Description

मृतक की पहचान भाव सिंह निवासी बोराड, शिलाई क्षेत्र, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से पांवटा साहिब आया हुआ था। तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच वह विश्वकर्मा चौक के पास गंभीर अवस्था में मिला, जिसके बाद उसे पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया।

Description

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि अस्पताल से पुलिस को फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और इसके बाद घटनास्थल पर जाकर भी जांच की गई। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और शव को पंचनामा व पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस विश्वकर्मा चौक और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि घटना से पहले भाव सिंह किन लोगों के संपर्क में था और उस समय घटनास्थल के आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे।

फिलहाल मौत के वास्तविक कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। क्या मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है, किसी विवाद का परिणाम है या इसके पीछे कोई और वजह है—यह जांच का विषय है।

पांवटा साहिब उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा क्षेत्र है। ऐसे में पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के बाद कोई संदिग्ध व्यक्ति किस दिशा में गया। हालांकि अभी तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles