21.8 C
New York
Monday, August 17, 2026

Buy now

शिमला में ऑल्टो कार और टैंकर के बीच भीषण टक्कर, 2 पुलिस जवानों की मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में रविवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर ऑल्टो कार एक टैंकर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार 2 पुलिस जवानों की मौत हो गई।

Description

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के टालैंड से खलीनी रोड के पास हुआ। मृतकों की पहचान हेड कॉन्सटेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात ऑल्टो कार और एक टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दो पुलिस जवानों की मौत हो गई।

Description

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिस जवानों की तैनाती पुलिस लाइन कैथू में थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles