22.5 C
New York
Sunday, August 16, 2026

Buy now

नाहन-शिमला मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी टाटा नेक्सॉन कार, टला बड़ा हादसा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

शिमला मार्ग पर कल देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक टाटा नेक्सॉन कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 से 60 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में 3 वयस्क और 2 छोटे बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में सभी सवार बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।

Description

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कल रात लगभग 11:30 बजे के आसपास घटित हुआ। टाटा नेक्सॉन कार में फरदीन, उनकी पत्नी, उनका छोटा भाई शोएब और दो छोटे बच्चे सवार थे। सफर के दौरान अचानक चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे बने पैरापिट से जा टकराई और नीचे खाई की ओर लुढ़क गई।

Description

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नीचे गिरते समय कार पहले पैरापिट से टकराई और उसके बाद खाई में लगे एक पेड़ से टकराकर रुक गई। पेड़ से टकराने के कारण गाड़ी की रफ्तार धीमी हो गई और वह ज्यादा गहराई में जाने से बच गई। इसी वजह से गाड़ी में सवार लोगों को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मिसाल पेश करते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए खाई में उतरकर गाड़ी में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में भारी मदद की। लोगों की इस समय पर की गई मदद से सभी को जल्द से जल्द राहत मिल सकी।

हादसे में फरदीन की पत्नी की आंख पर चोट आई है। दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है। बाकी सवारों को मामूली चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles