दिल्ली में ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर भाजयुमो का जोरदार विरोध, सैकड़ों युवाओं ने की नारेबाजी

दिल्ली में ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर भाजयुमो का जोरदार विरोध, सैकड़ों युवाओं ने की नारेबाजी

दिल्ली में ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर भाजयुमो का जोरदार विरोध, सैकड़ों युवाओं ने की नारेबाजी

पांवटा साहिब, 16 अगस्त 2026। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब के बूथ संख्या 30, 39 और 40 की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम हीरपुर स्थित कुलदीप चौधरी, पार्षद वार्ड नंबर 13, के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो मंडल पांवटा साहिब अध्यक्ष संयम गुप्ता ने की। बैठक में भाजपा मंडल पांवटा साहिब अध्यक्ष हितेंद्र धवन तथा भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 60 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद दिल्ली में ‘वंदे मातरम्’ के अपमान को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। युवाओं ने एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रभावना, स्वतंत्रता संग्राम और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा गौरवपूर्ण प्रतीक है।

युवा शक्ति को संगठित करना और नव मतदाताओं को जोड़ना प्राथमिकता : संयम गुप्ता

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कहा कि बैठक में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी यह दर्शाती है कि पांवटा साहिब का युवा संगठन के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण की विचारधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने ‘नव मतदाता जोड़ो अभियान’ को लेकर कहा कि प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं को जोड़ना युवा मोर्चा की प्रमुख प्राथमिकता है। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर युवाओं से संपर्क कर उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।

संयम गुप्ता ने कहा कि 20 अगस्त को होने वाले धरना-प्रदर्शन में पांवटा साहिब मंडल से 50 से अधिक युवा भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित और राष्ट्रसम्मान से जुड़े मुद्दों पर युवा मोर्चा पूरी मजबूती के साथ अपनी आवाज उठाता रहेगा।

दिल्ली में ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर रोष व्यक्त करते हुए संयम गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रभावना से जुड़े ऐसे विषयों पर किसी भी प्रकार की राजनीति देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करती है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्र के सम्मान और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े विषयों पर हमेशा मुखर रहेगा।

अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा और सिद्धांतों की मिसाल : हितेंद्र धवन

भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र धवन ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सिद्धांतों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया और अपने विचारों एवं व्यक्तित्व से देश की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा कार्यकर्ता अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करें। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रमों में इसी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

दिल्ली में ‘वंदे मातरम्’ का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण : चरणजीत सिंह चौधरी

भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी ने दिल्ली में ‘वंदे मातरम्’ के अपमान को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के गौरव से जुड़ा हुआ है। इसका अपमान देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं का अपमान है और कांग्रेस को इसके लिए जनता के सामने जवाब देना चाहिए।

उन्होंने पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी द्वारा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सड़क, बिजली, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाएंगे।

बैठक में प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली, पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की खराब सड़कों तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर कुलदीप चौधरी, पार्षद वार्ड नंबर 13, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुनील चौधरी, जिला युवा मोर्चा सचिव देवेंद्र व हर्ष चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री हितेंद्र व दीपांशु, उपाध्यक्ष पवन पटियाल व सूरज मल्होत्रा, सचिव आर्यन, प्रवक्ता दिलशाद तथा सोशल मीडिया प्रभारी अमन खापरा व ध्रुव भारवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment