27.9 C
New York
Saturday, August 15, 2026

Buy now

राजकीय स्कूल मानपुर देवड़ा में स्वतंत्रता दिवस की धूम, हर घर तिरंगा रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा का किया आह्वान..

Description

राजकीय स्कूल मानपुर देवड़ा में स्वतंत्रता दिवस की धूम, हर घर तिरंगा रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा का किया आह्वान..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुर देवड़ा में आज स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय पंचायत के प्रधान नरेंद्र पाल ने ध्वजारोहण किया।

Description

इस उपलक्ष्य में पाठशाला द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, मंच का संचालन शसुमन व प्रमिला द्वारा किया गया। इस उपलक्ष में मुख्य अतिथि तथा भूतपूर्व सैनिकों को प्रधानाचार्य महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के साथ स्थानीय पंचायत के उप प्रधान, बीडीसी सदस्य, एमसी के अध्यक्ष विक्रम तोमर व एमसी के उपाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की टुकड़ी के द्वारा सलामी परेड प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्य अनिल नागवल ने सभी उपस्थित मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर पाठशाला में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सभी के द्वारा शपथ ली गई और हर घर तिरंगा रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा का आह्वान किया गया।

रैली में एनएसएस प्रभारी धनवीर चौहान, मनोज, नीलम तोमर व पूजा शर्मा उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में पाठशाला के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles