शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के जन्मदिन पर सालवाला स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को बांटी टी-शर्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
पांवटा साहिब, जिला सिरमौर। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर पांवटा साहिब सालवाला राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों के लिए एक विशेष पहल की गई।
कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने स्कूल पहुंचकर जरूरतमंद विद्यार्थियों को टी-शर्ट वितरित कीं। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
प्रदीप चौहान ने कहा कि बच्चों की मदद करना और उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में छोटे-छोटे प्रयास भी बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों और स्कूल स्टाफ ने भी इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।

