शादी का झांसा देकर 15 वर्षों तक करता रहा शारीरिक शोषण, महिला शिकायत लेकर पहुंची थाने

शादी का झांसा देकर 15 वर्षों तक करता रहा शारीरिक शोषण, महिला शिकायत लेकर पहुंची थाने

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तहत आते पुलिस थाना सरकाघाट में एक महिला से यौन शोषण का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस थाना सरकाघाट को दी गई लिखित शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उपमंडल सरकाघाट के मसेरन क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे शादी करने का प्रलोभन दिया था। महिला के अनुसार आरोपी ने पिछले 15 वर्षों से उसे इसी झूठे वायदे के जाल में फंसाए रखा और लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। 15 साल तक शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के बाद आखिरकार महिला ने न्याय के लिए सरकाघाट पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकाघाट पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया है। एसएचओ रजनीश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है और पीड़िता के बयान दर्ज करने व मेडिकल करवाने की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

Related posts

Leave a Comment