अमेरिका में कैंसर रिसर्च के लिए डॉक्टर सना का चयन…

अमेरिका में कैंसर रिसर्च के लिए डॉक्टर सना का चयन…

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

डाक्टर सना खान ने अपनी प्रतिभा के बल पर पूरे हिमाचल का नाम रोशन किया है। अमेरिका के अटलांटा स्थित एमोरी विश्वविद्यालय में कैंसर रिसर्च में मास्टर्स के लिए उनका चयन हुआ है।

पांवटा साहिब की होनहार बेटी डा. सना खान ने. अपनी प्रतिभा और मेहनत से हिमाचल का नाम रोशन किया है। वह पांवटा साहिब के एक प्रतिष्ठित परिवार शाहबाज खान परिवार की बेटी हैं । डा. सना का अमेरिका के अटलांटा स्थित एमोरी विश्वविद्यालय में कैंसर रिसर्च में मास्टर्स के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बता दें कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पांवटा साहिब के द स्कालर्स होम स्कूल से हासिल करने के बाद मेडिकल क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर शोध कर मानवता की सेवा करने का उनका सपना अब एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

परिजनों ने बताया कि डा. सना बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी और मेहनती रही हैं। उनकी उपलब्धि पर शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खान परिवार को बधाई दी है। शिक्षकों ने कहा कि सना की जिज्ञासा और मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। सना के पिता शाहबाज खान ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने लोगों से सना की सफलता और शोध कार्य के लिए दुआ करने की अपील की। परिवार ने क्षेत्रवासियों की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया

Related posts

Leave a Comment