ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हरियाणा प्रांत से घूमने के लिए आई एक महिला ने कुल्लू जिला के बंजार में अपने साथ दुष्कर्म होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्त्ता महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस थाना बंजार के अंतर्गत एक होटल में उसके साथ आए व्यक्ति अभिषेक फोरे (ट्रिप कैप्टन) द्वारा अपशब्द कहे गए तथा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। एएसपी संजीव चौहान ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।


