29.4 C
New York
Monday, August 10, 2026

Buy now

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा पांवटा का युवा जोश, 100 से अधिक बाइकों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा पांवटा का युवा जोश, 100 से अधिक बाइकों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब द्वारा राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान में आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ शहीद शेर सिंह स्मारक, सूरजपुर से हुआ। 100 से अधिक बाइकों पर सवार युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ यात्रा में भाग लिया।

Description

तिरंगा यात्रा सूरजपुर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए शहीद बलबीर सिंह स्मारक, बेहड़ेवाला पहुंची, जहां शहीद को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा शहीद सोहन सिंह स्मारक पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

सावन के पावन अवसर पर पांवटा साहिब से सैकड़ों युवा कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार गए हुए हैं। इसके बावजूद 100 से अधिक बाइक सवार युवाओं का तिरंगा यात्रा में एकत्रित होना युवाओं के राष्ट्रप्रेम, संगठन के प्रति समर्पण और देशभक्ति के जज्बे को दर्शाता है। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।

यात्रा में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे और पूरी यात्रा के दौरान युवाओं के साथ रहे। उन्होंने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि देश का युवा जब राष्ट्रध्वज और शहीदों के सम्मान में एकजुट होता है, तो यह राष्ट्र की मजबूती का संदेश देता है।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को नमन करना है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब का युवा राष्ट्रहित के प्रत्येक विषय में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा युवा मोर्चा चरनजीत सिंह चौधरी ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। युवाओं की इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी यह दर्शाती है कि देशभक्ति की भावना नई पीढ़ी में पूरी मजबूती के साथ जीवित है।

भाजपा युवा मोर्चा ने यात्रा में शामिल सभी युवाओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पांवटा साहिब की धरती से निकली यह तिरंगा यात्रा युवा शक्ति, राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान का संदेश देने में सफल रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles