27.6 C
New York
Sunday, August 9, 2026

Buy now

Himachal : शादी के अगले ही दिन दुल्हन फरार, शॉपिंग के बहाने ले गई और हो गई रफूचक्कर; दूल्हे को लगा लाखों का चूना

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित जयसिंहपुर उपमंडल के एक व्यक्ति ने शादी करवाने के नाम पर लाखों न रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए लंबागांव पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Description

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके बेटे की शादी एक युवती से एक धार्मिक स्थल पर करवाई गई। आरोप है कि विवाह करवाने वाले मध्यस्थ ने स्वयं को मैरिज ब्यूरो संचालक बताकर मोटी रकम ली। अगले दिन युवती के परिजनों ने सामान और दस्तावेज देने के बहाने नवविवाहित दंपती को बुलाया। खरीददारी के दौरान युवती कथित रूप से अपने साथ आए लोगों के साथ चली गई और फिर उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित का आरोप है कि नकदी, आभूषण और शादी के अन्य खर्च सहित उसे आर्थिक नुक्सान हुआ है। उसका यह भी आरोप है कि यह सुनियोजित तरीके से लोगों को झांसा देकर फर्जी शादी कर ठगी करने वाला गिरोह है।

Description

वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles