23.6 C
New York
Saturday, August 8, 2026

Buy now

सोलन में पुलिस नाका तोड़कर भाग रहे संदिग्ध ने निगली चिट्टे की पूरी खेप, अस्पताल में मौत; 3 साथी गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने बरोटीवाला टोल बैरियर के पास मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई, जिसने पुलिस से बचने के लिए कथित तौर पर ‘चिट्टा’ निगल लिया था।

Description

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

Description

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा की ओर से एक कार में हेरोइन की भारी खेप लाई जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने बरोटीवाला टोल बैरियर पर नाकाबंदी की। जब हरियाणा नंबर (HR-05AH-9078) की एक संदिग्ध कार वहां पहुंची, तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन, चालक ने वाहन रोकने के बजाय नाका तोड़ दिया और बरोटीवाला चौक की तरफ भाग निकला। तेज रफ्तार के कारण कुछ ही दूरी पर यह कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार के दरवाजे खुलवाए। इस बीच, चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अपने पास मौजूद हेरोइन निगल ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत सिविल अस्पताल बद्दी ले जाया गया, लेकिन जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम ठाकुर उर्फ विक्की (निवासी गांव गोयला पन्नर, नालागढ़) के रूप में हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस ने कार में सवार तीन अन्य युवकों विक्रम सिंह (निवासी बरोटीवाला), गौरव कुमार और आशीष मेहता (दोनों निवासी बग्गूवाला) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान कार से 9.02 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एल्युमिनियम फॉयल में लिपटी चार पुड़ियां, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने वाली मशीन, एक खंजर, कई मोबाइल फोन, नशा सेवन और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ। फिलहाल, बरोटीवाला पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles